
एंटरटेनमेंट डेस्क। वीर हिरानी नई क्रिएटिव रास्ते को एक्सप्लोर करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं, दरअसल उन्होंने वॉइस एक्टिंग की दुनिया में अपना कदम रखा है। एक्टर जंगल बुक से इंस्पायर्ड अप कमिंग AI- जनरेटेड इंडियन फीचर फिल्म में मोगली के किरदार को अपनी आवाज दे रहे हैं। बता दे कि इस प्रोजेक्ट को हिंदी वॉयस ट्रैक के साथ श्रीपाल मोराखिया द्वारा प्रोड्यूस और सौमित्र रानाडे द्वारा डायरेक्ट किया गया है।
यह प्रोजेक्ट वीर के बड़े शानदार तरीके से आकार ले रहे करियर में एक बड़ी उपलब्धि है, इससे पहले वे अविनाश अरुण की प्रीतम एंड पेड्रो में प्रीतम पारकर के किरदार के साथ अपना स्ट्रीमिंग डेब्यू कर चुके हैं। इस फिल्म में उनके साथ अरशद वारसी और विक्रांत मेस्सी को भी स्क्रीन शेयर करते देखा गया है।
फिल्म में उनके परफॉर्मेस को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया, इतना ही नहीं फैंस ने उन पर प्यार बरसाते हुए उन्हें नेशनल क्रश तक का नाम दिया। ऑन स्क्रीन चार्म और परफॉर्मेंस के साथ वीर की अलग और अपीलिंग आवाज ने भी लिस्नर्स का ध्यान खींचा है। कहा यह भी जा रहा है कि उनकी इस खासियत की वजह से उन्हें एनिमेशन असाइनमेंट समेत वॉयस-ओवर और डबिंग प्रोजेक्ट्स के लिए कई ऑफर आ रहे हैं।
‘प्रीतम एंड पेड्रो’ ने हाल ही में पिछले दिनों एक बड़ा मुकाम हासिल किया। दरअसल, IMDb की रिपोर्ट में इसे साल 2026 की नंबर 1 इंडियन सीरीज घोषित किया गया है। इस रिपोर्ट में 2016 से 2026 तक हर साल की टॉप 10 सबसे पॉपुलर इंडियन सीरीज की लिस्ट दी गई है। ऐसे में, इस साल की सबसे पॉपुलर इंडियन वेब सीरीज के तौर पर IMDb पर मिली इस बड़ी पहचान से एक बात साबित होता है कि वीर हिरानी ने अपने डेब्यू के साथ ही अपनी चमक बिखेरनी शुरू कर दी है।
इस आने वाली फिल्म में वीर पसंदीदा किरदार मोगली को अपनी आवाज देंगे। वह अपनी आवाज, हाव-भाव और किरदार को समझने के अपने अंदाज से मोगली को एक नए रूप में पेश करेंगे। इस प्रोजेक्ट के साथ वह उन भारतीय कलाकारों की लिस्ट में शामिल हो जाएंगे, जो एनिमेटेड फिल्मों के लिए वॉइस एक्टिंग कर रहे हैं। यह उनके करियर का एक नया और दिलचस्प पड़ाव होगा।