
मनोरंजन डेस्क, नई दिल्ली। गोविंदा और सुनीता आहूजा पिछले कई दिनों से अपने तलाक को लेकर चर्चा में हैं। खबरें भी थी कि गोविंदा का किसी मराठी एक्ट्रेस के साथ अफेयर चल रहा है। अब एक्टर को अपनी कथित गर्लफ्रेंड कोमल रानी स्वर्णकार के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। तब से दोनों के रिलेशनशिप को कंफर्म माना जा रहा है। इसके बारे में कई बार सुनीता भी बात कर चुकी है। ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल है कि आखिर कोमल रानी स्वर्णकार है कौन…
कोमल रानी स्वर्णका एक स्ट्रगलिंग एक्ट्रेस हैं जो बॉलीवुड में अपनी जगह बनाना चाहती हैं। वह गोविंदा के अपकमिंग प्रोजेक्ट रूपा में उनके साथ नजर आएंगी। इस प्रोजेक्ट के अनाउसमेंट के बाद ही दोनों के अफेयर की खबर को हफा मिल गई है।
रिपोर्ट्स की मानें, तो कोमल उत्तरप्रदेश से हैं। लेकिन, उनकी ऐज, करियर और बाकी किसी भी चीजों के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।
कोमल, गोविंदा के साथ 'रूपा' फिल्म में नजर आने वाली हैं। इसे बड़े पर्दे पर गोविंदा की वापसी के तौर पर भी देखा जा रहा है। रिपोर्ट्स की मानें, तो कोमल का नाम गोविंदा के एक और आने वाले प्रोजेक्ट 'दुनियादारी' से भी जोड़ा जा रहा है। इसका मतलब है कि ऑडियंस कोमल को गोविंदा के साथ आने वाली कई फिल्मों में देख सकते हैं।
गोविंदा और कोमल के स्पॉटिंग के बाद, जब इस बारे में सुनीता आहूजा से पूछा गया तो उन्होंने कहा- ये कहावत सुना है कभी, 'विनाश काले विपरीत बुद्धि', उसकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है इसलिए ये सब करता है वो, क्या बोलू अभी।
इसके अलावा जब पैप्स ने गोविंदा को चीटर नंबर 1 कहा, तो इस पर सुनीता ने कहा- ये सवाल है कि मुझे गोविंदा के फैंस से पूछना है। जब मैं बोल रही हूं कोई चीज तो सब मुझे ट्रोल करते हैं, अब मैं चाहती हूं कि गोविंदा के फैंस और मीडिया अब जवाब दे, मुझसे मत पूछो, मुझे कोई दिलचस्पी नहीं है।
सुनिता के इस बयान के बाद दोनों के अफेयर को कंफर्म ही माना जा रहा है।
पहले भी सुनीता ने गोविंदा के बारे में बात की थी। इस बार वह लॉक अप में नजर आईं। यहां, जब शो की होस्ट फराह खान ने सुनीता से पूछा कि गोविंदा को शादी के 40 साल बाद 'हीरो नंबर 1' से 'कुली नंबर 1' कैसे बना दिया। इस पर सुनीता ने कहा था- अगर प्यार करते हो तो बहुत सी बातें सहनी पड़ती हैं। चीची (गोविंदा) के लाइफ में कितने अफेयर्स रहे। हीरो-हीरोइन के बीच अफेयर्स होते भी हैं, कोई बात नहीं।
टाइम आउट विद अंकित के पॉडकास्ट में सुनीता आहूजा ने बताया था कि गोविंदा के मामा आनंद की शादी उनकी बहन से हुई थी। शादी में ही दोनों पहली बार मिले थे। उस वक्त गोविंदा B.COM लास्ट ईयर में थे और सुनीता 9वीं क्लास में थीं।
सुनीता ने कहा- पहले मुझे वो पसंद नहीं आया। मेरे जीजा (गोविंदा के मामा) ने कहा था कि कोई भी लड़की इसे इंप्रेस नहीं कर सकती। वो बहुत सिंपल आदमी है। तब मैंने जीजा जी से कहा कि मैं कर सकती हूं। हम दोनों ने चैलेंज एक्सेप्ट किया।
गोविंदा-सुनीता का अफेयर फिल्म तन बदन के सेट पर शुरू हुआ था। दरअसल, गोविंदा को इस फिल्म का ऑफर आनंद ने ही दिया था। उन्होंने सुनीता को भी लीड एक्ट्रेस का रोल ऑफर किया था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। हालांकि, वे इस फिल्म की शूटिंग के दौरान सेट पर आती रहती थीं। इसी सेट पर गोविंदा के साथ उनकी दोस्ती हुई, फिर दोनों रिश्ते में आ गए। 3 साल तक डेट करने के बाद दोनों ने 1987 में शादी कर ली।