• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

'अरे रे रे बस बस बस, इतना जास्‍ती देर तक'! मोहम्‍मद रफी ने मंच पर कृष्‍णा मुखर्जी का गाना रोककर ऐसा क्‍यों कहा था?

शो के दौरान हुआ ये रोचक वाकया उन दिनों चर्चित हुआ था। नब्‍बे के दशक में जब इसके कैसेट्स उपलब्‍ध हुए तब रफी के प्रशंसक, दीवाने केवल इस पार्ट को सुनने क...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Wed, 23 Sep 2026 11:33:47 AM (IST)Updated Date: Wed, 23 Sep 2026 11:45:46 AM (IST)
'अरे रे रे बस बस बस, इतना जास्‍ती देर तक'! मोहम्‍मद रफी ने मंच पर कृष्‍णा मुखर्जी का गाना रोककर ऐसा क्‍यों कहा था?
यह फोटो मोहम्‍मद रफी और कृष्‍णा मुखर्जी के न्‍यूयार्क कांसर्ट 1979 का है।

HighLights

  1. बंगाली गायिका कृष्‍णा मुखर्जी का निधन हो गया।
  2. वे जानी मानी अभिनेत्री रानी मुखर्जी की मां थी।
  3. उनके जीवन का एक रोचक किस्‍सा यहां पढ़ें।

नवोदित सक्‍तावत, इंदौर। जानी मानी गायिका कृष्‍णा मुखर्जी का 22 सितंबर को निधन हो गया। वे 75 वर्ष की थीं। उनकी पहचान अभिनेत्री रानी मुखर्जी की मां के रूप में भी है लेकिन उनका स्‍वयं का अच्‍छा खासा वजूद रहा है। आज हम आपको उनका एक रोचक किस्‍सा सुनाते हैं।

बात 1978 की है। महानतम गायक मोहम्‍मद रफी साहब का यूके में एक शो चल रहा था। इसकी अवधि कितनी देर की रही होगी यह तो पता नहीं है लेकिन यू-ट्यूब पर इस कांसर्ट का जो ऑडियो उपलब्‍ध है वह करीब सवा घंटे का है। शो में रफी साहब के साथ कृष्‍णा मुखर्जी ने युगल गीत गाए थे।


वे उस समय संगीत जगत में नई थीं। संयोग से इसी वर्ष रानी मुखर्जी का भी जन्‍म हूुआ था। बहरहाल, इस कार्यक्रम में रफी साहब ने अपने कई हिट फिल्‍मी गीतों की प्रस्‍तुति दी थी। शो का आखिरी गीत फिल्‍म तीसरी मंजिल का था।

गीत के बोल थे, 'आजा आजा मैं हूं प्‍यार तेरा' इस गीत को फिल्‍म में आशा भोसले ने गाया था। आरडी बर्मन द्वारा संगीतबद्ध किया गया यह गीत गाने में कठिन इसलिए है क्‍योंकि इसमें सांसों पर बहुत अधिक नियंत्रण रखना होता है और ऐसा करते हुए सुर को साध पाना और भी कठिन काम होता है। साथ ही यह भी ध्‍यान रखना होता है कि सांस ना उखड़ जाए।

naidunia_image

खैर, मंच पर दोनों गायकों ने गाना शुरू किया। जब कृष्‍णा की बारी आई तो उन्‍होंने 'आजा आजा' को ज़रा लंबा खींच दिया। इस पर रफी साहब ने चुटकी। उन्‍होंने गाना बीच में रोककर मराठी शब्‍द का इस्‍तेमाल करते हुए कहा, अरे रे रे रे रे रे, बस बस बस बस। इतना जास्‍ती देर तक! यह सुनकर दर्शक झूठ उठे। लेकिन रफी साहब तो केवल मस्‍ती मज़ाक कर रहे थे।

उन्‍होंने तपाक से संभाला, बुलंद आवाज़ में गाया, आजा आजा मैं हूं प्‍यार तेरा। शो के दौरान हुआ ये रोचक वाकया उन दिनों चर्चित हुआ था। नब्‍बे के दशक में जब इसके कैसेट्स उपलब्‍ध हुए तब रफी के प्रशंसक, दीवाने केवल इस पार्ट को सुनने के लिए ही पूरा कार्यक्रम सुनते थे और इस वाकये को बार-बार रिवाइंड करते सुनते थे।

यह भी पढ़ें: Rani Mukerji की मां कृष्णा का 75 साल की उम्र में निधन, बंगाली सिनेमा में प्‍लैबेक सिंगर रह चुकी थीं