• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मनोरंजन

यामी गौतम की ‘नई नवेली’ का दिखा क्रेज, रिलीज के पहले दिन फिल्‍म ने किया ₹4.6 Cr का कारोबार

यामी गौतम धर स्टारर नई नवेली भारत की अपनी फैंटेसी एंटरटेनर है, जिसमें एक्ट्रेस का कभी न देखा गया अवतार देखने मिलता है। फिल्म की कहानी में लोककथाओं को ...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Sat, 17 Oct 2026 06:28:34 PM (IST)Updated Date: Sat, 17 Oct 2026 06:33:08 PM (IST)
यामी गौतम की ‘नई नवेली’ का दिखा क्रेज, रिलीज के पहले दिन फिल्‍म ने किया ₹4.6 Cr का कारोबार
नई नवेली के पहले दिन का बिजनेस।

HighLights

  1. हिंदी दर्शकों की पहली पसंद बनी ‘नई नवेली’।
  2. शुक्रवार को हासिल किया नंबर 1 का स्थान।
  3. वीकेंड में एक शानदार पेशकश सामने आई।

एंटरटेनमेंट डेस्‍क। नई नवेली फिल्म हिंदी दर्शकों के बीच उनकी पहली पसंद बनकर सामने आई है। फिल्म ने अपने रिलीज के पहले दिन ही ₹4.6 Cr GBOC के साथ हिंदी फिल्मों के बीच नंबर वन पोजीशन अपने नाम कर लिया है।

यामी गौतम धर स्टारर यह फिल्म फैंटेसी, ह्यूमर, लोककथाओं संग मसाला एंटरटेनमेंट का खूबसूरत मेल है और इसी वजह इसे हर तरह के दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। इस तरह से कहना गलत नहीं होगा कि यह फिल्म वीकेंड में एक शानदार पेशकश बनकर सामने आई है।


यामी गौतम धर स्टारर नई नवेली भारत की अपनी फैंटेसी एंटरटेनर है, जिसमें एक्ट्रेस का कभी न देखा गया अवतार देखने मिलता है। फिल्म की कहानी में लोककथाओं को अचानक आने वाले ट्विस्ट, अलग तरह के किरदारों और जबरदस्त एंटरटेनमेंट के साथ मिलाया गया है।

naidunia_image

फिल्म में अच्छाई और बुराई के बीच की दमदार लड़ाई को शानदार परफॉर्मेंस से सजा कर पेश किया गया है, जिसमें यामी एक अलग तरह के नए अवतार में देखी जा रही हैं। एनर्जी से भरे कलाकारों की टीम के साथ, यह फिल्म ह्यूमर, ड्रामा और मस्ती का एक खूबसूरत और फ्रेश मेल देती है।

अपने रिलीज़ के पहले दिन सिनेमाघरों में ज़बरदस्त परफ़ॉर्मेंस और दर्शकों द्वारा इस खास और अलग तरह की कहानी और एंटरटेनिंग परफ़ॉर्मेंस को पसंद किए जाने के साथ, नई नवेली बॉक्स ऑफ़िस पर एक शानदार वीकेंड के लिए तैयार है। दुनिया भर में मौजूद दर्शकों को अपनी तरफ खींच रही यह फिल्म, इस शानदार ओपनिंग के साथ एक जबरदस्त शुरुआत कर चुकी है।

फिल्म को बालाजी मोहन ने डायरेक्ट किया है, जबकि इसकी कहानी हिमांशु शर्मा और दिव्य निधि शर्मा ने लिखी है। फिल्म में आदिनाथ एम. कोठारे, अनुराग ठाकुर, सुनीता राजवार, मीता वशिष्ठ, आदित्य कुलश्रेष्ठ, सुस्मिता मुखर्जी और प्रतीक पचौरी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। जबकि, इसे आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। नई नवेली का म्यूजिक जी. वी. प्रकाश कुमार ने दिया है।

अमेजन MGM स्टूडियो और कलर येलो की फिल्म, नई नवेली अब सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है। ऐसे में फिल्म देखने के लिए अपने टिकट बुक करें और इस वीकेंड बड़े पर्दे पर इस ज़बरदस्त एंटरटेनर का अनुभव करें!