
Web Series Gandi Baat से मशहूर हुईं Anveshi Jain ने अपने रातों रात मशहूर होने की अच्छी खासी कीमत भी चुकाई है। इस वेब सीरीज के कंटेट के कारण उनके पैरेंट्स ने उनसे बात तक बंद कर दी थी। महीनों तक उनके बीच अबोला रहा। यह जरूर है कि इस दौरान उन्हें अपने फैन्स से तारीफ और सपोर्ट मिलता रहा। अन्वेशी ने माना है कि 'गंदी बात' के रिलीज होते ही उन्होंने काफी कुछ सहा और उसे वो अच्छे दिनों में नहीं शामिल कर सकती हैं।
कुछ समय पहले 'टेली चक्कर' को दिए एक इंटरव्यू में Anveshi Jain ने कहा था 'उस दौर को मैं याद नहीं करना चाहती। मैं वाकई यह मान रही थी कि इसे मेरे शहर में नहीं देखा जाएगा और ना ही इस शो के बारे में मेरे पैरेंट्स को पता चलेगा। जब मेरे पास कॉल आया तो मैं जिम में थी। उन्होंने जैसे ही इस बारे में बात करना शुरू की, मैंने वहीं रोना शुरू कर दिया। मुझसे बात नहीं हुई तो मैंने कॉल बंद करते हुए कुछ देर बाद बात करने को कहा।'

वो बताती हैं 'अगले दिन मैंने पैरेंट्स को एक पेज का लेटर लिखा। उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। एक हफ्ते बाद एक और लिखा, तो भी कोई जवाब नहीं आया। हर महीने मैं उन्हें लिखती थी लेकिन कोई जवाब नहीं आता था। मेरा आखिरी लेटर पांच पेज का था, जिसमें मैंने उन्हें अपने हालात और स्ट्रगल के बारे में बताया। उन्हें कोई अंदाजा नहीं था कि मैंने दो साल तक मुंबई में किसी तरह दिन गुजारे हैं।'

उन्होंने कहा 'इसके बाद भी फोन पर खूब कोशिश की। आखिरकार वो मेरा पक्ष सुनने को राजी हुए। पूरी बात सुनकर सब ठीक हुआ। अब वो मेरी हर बात समझते हैं और मेरे फैसलों के साथ खड़े रहते हैं। उन्हें मुझ पर यकीन है और मेरे लक्ष्यों को पाने में वो मेरे साथ ही खड़े हैं।'
