
बिग बॉस के घर से प्रियंका जग्गा बाहर हो चुकी हैं। इसके बाद इंडिया वालों में जमकर झगड़े हो रहे हैं। कई तरह की गलतफहमी हो रही है। इस बीच अगले दिन जब घर वाले उठकर गार्डन में पहुंचे तो वहां उन्होंने प्रियंका का बड़ा कटआउट देखा। इसके बाद से पूरी चर्चा इसी बिंदु पर जमकर रह गई।
आपको बता दें कि फिलहाल इंडिया वाले सेवक और सेलेब्रेटीज मालिक बने हुए हैं। स्वामी ओमी अभी भी विवोदं में बने हुए हैं। सेवक बनने के बाद अब वो नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। घर वालों से लगातार विवाद कर रहे हैं। स्वामी का कहना है कि राहुल देव का बर्ताव बहुत ज्यादा सख्त है। वो किसी से अच्छे से बात नहीं कर रहे हैं। मचे हुए हैं।
विशेष: सिनेमा के पर्दे पर दिवाली का उजास
मगर इससे परे एक नया ही मामला तूल पकड़ रहा है। वो है मनु पंजाबी से मोनालिसा की हो रही दोस्ती। एकाएक मोनालिसा का दूसरे गुट में जाना और नजदीकियां बढ़ाना शायद सेलेब्रेटीज को अच्छा नहीं लग रहा है। बात यहां तक पहुंच गई हैं कि एक्टर करण मेहरा ने तो मोनालिसा पर मनु पंजाबी के साथ 'फिजिकल' होने का आरोप लगा दिया है।
इस बारे में करण ने जब खुद मोना को सचेत किया तो मोना ने इस बात को लेकर मनु पंजाबी से बात की तो मनु का कहना था कि मोना को किसी के बहकावे में न आकर खुद निर्णय लेना चाहिए। अब देखना यह है कि मनु और मोना का रिश्ता क्या रंग दिखाता है। इन दोनों की बढ़ती दोस्ती के चक्कर में मालिक और सेवकों के बीच गलतफहमी ही नहीं बल्कि चर्चा भी बढ़ गई है।