यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 08, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bigg Boss 13: Mahira Sharma की गर्दन को देख Sidharth Shukla ने पूछा 'लव बाइट है क्या'
Bigg Boss 13: Sidharth Shukla और Mahira Sharma की इन दिनों घर में खूब पट रही है और इसका नमूना यह मजाक है।
By Sonal SharmaEdited By: Sonal Sharma
Publish Date: Wed, 08 Jan 2020 01:24:19 PM (IST)Updated Date: Fri, 10 Jan 2020 09:39:33 AM (IST)
Bigg Boss 13: बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट Mahira Sharma की इन दिनों Sidharth Shukla के साथ अच्छी बॉन्डिंग है। हालिया एपिसोड में सिद्धार्थ शुक्ला ने माहिरा शर्मा को मजाक में छेड़ा था। सिद्धार्थ शुक्ला ने माहिरा शर्मा की तब टांग खींचना शुरू कि जब उन्होंने उनकी गर्दन पर एक निशान देखा। निशान देखते ही सिद्धार्थ शुक्ला ने पूछा कि यह लव बाइट है क्या। माहिरा ने मना किया और कहा कि यह एलर्जी के कारण हुआ है। लेकिन तभी शेफाली जरीवाला और पारस छाबड़ा आए और उन्होंने भी उसे छेड़ना शुरू कर दिया। सभी लिविंग रूम में बैठे थे और बिग बॉस के अनाउंसमेंट का इंतजार कर रहे थे।
सिद्धार्थ शुक्ला ने मजाक में माहिरा शर्मा की मां सानिया का नाम कैमरे के सामने लिया और कहा कि वह जानना चाहता है कि वह इस बारे में क्या सोचती है। हालांकि माहिरा यही कहती रही कि यह इन्फेक्शन है। सिद्धार्थ ने तब मजाक किया कि उसकी मां ने भी देखा है कि इन्फेक्शन कैसे होता है या वायरस कैसे हमला करता है। शेफाली, पारस, सिद्धार्थ इस बात पर हंस पड़े। उन्होंने यह भी छेड़ा कि वह तो ऐसी निशानों को लेकर यह बहाना बनाता था कि बॉल से लग गई होगी।