Bigg Boss 13: Paras Chhabra Wig दो दिन से चर्चा में हैं। बिग बॉस 13 का सीजन आए-दिन कुछ चटपटा मनोरंजन दे रहा है और पारस छाबड़ा की विग से जुड़ा वीडियो इसमें एक और मसाले का काम कर रहा है। स्प्लिट्सविला फेम पारस छाबड़ा जब से बिग बॉस में गए हैं उनके बालों से जुड़ी समस्या के बारे में खबरें आ रही है। कहा जा रहा था कि उन्होंने घर में WIG पहनी हुई है क्योंकि उन्हें बालों के झड़ने की समस्या है और गंजेपन की तकलीफ से गुजर रहे हैं। अब सोशल मीडिया पर उनका एक Video वायरल हो रहा है जिसमें टास्क के दौरान पारस की विग लगभग निकल ही गई थी और वह उसे संभालते नजर आ रहे हैं।
कुछ बिग बॉस फैन ने इस मोमेंट को पकड़ लिया और इसे स्लो मोशल में देखा ताकि साफ पता चल सके कि उन्होंने विग पहनी है। इस वीडियो में पारस पूरी कोशिश कर रहे हैं कि वह अपने साथियों को उनके बाल को छूने से रोक सकें।
Jub Meetha #ParasChhabra ki wig udh gyi thi 😝🙆♂️ pic.twitter.com/OjcEWAQfcq
— Bigg Boss Fever (@BiggBossFever) November 29, 2019
बता दें कि घर में असीम रियाज और शेफाली जरीवाला ने पारस छाबड़ा के विग को लेकर चुटकी ली थी। लक्जरी बजट टास्क को लेकर पारस का यह राज सामने आया था। लक्जरी टास्क के दौरान पारस, सिद्धार्थ, विशाल और असीम को एल्फाबेट को लेकर फाइट होती है। इस दौरान पारस की विग लगभग गिर जाती है। फिर शेफाली कहती है कि पहले अपनी विग संभाल लें और उसके बाद में लड़ लें। फिर पारस यह कह देते हैं कि दुनिया को पता है तुम्हारे बताने से क्या फर्क पड़ जाएगा। असीम ने भी पारस के बालों का मजाक उड़ाया था और उसे गंजा कहा था। इसके बाद सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल हुए थे।
😂😂😂😂😂😂😂😂😂😂Yeh Banda Aukaaat Ki Baat karta hai
To pehele apna wig Sambhaal#ParasChhabra Taklo#AsimRiaz #BiggBoss13 pic.twitter.com/qejf14LXI0
— 𝓳𝓪𝓷𝔃𝔂 (@official_jahan1) November 29, 2019