• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 17: इस दिन से शुरू होने जा रहा है बिग बॉस 17 , नए प्रोमो के साथ सामने आया बड़ा अपडेट

रिलीज किए गए एक प्रोमो में बताया गया है कि इस बार बिग बॉस के घर में कई कंटेस्टेंट्स आएंगे, जो आग से खेलते दिखाई देंगे। ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर...और पढ़ें

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Sun, 24 Sep 2023 02:53:49 PM (IST)Updated Date: Sun, 24 Sep 2023 02:53:49 PM (IST)
Bigg Boss 17: इस दिन से शुरू होने जा रहा है बिग बॉस 17 , नए प्रोमो के साथ सामने आया बड़ा अपडेट
bigg boss 17 contestant

HighLights

  1. कलर्स टीवी ने बिग बॉस 17 का नया प्रोमो रिलीज किया है।
  2. बिग बाॅस ओटीटी 2 को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है।
  3. बिग बॉस के घर में कई कंटेस्टेंट्स आएंगे, जो आग से खेलते दिखाई देंगे।

Bigg Boss 17: टेलीविजन का सबसे पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बाॅस 17' जल्द ही शुरू होने जा रहा है। इन दिनों ये शो अपने नए सीजन में होने वाले नए बदलावों को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। हालांकि, शो की प्रीमियर डेट का अभी तक खुलासा नहीं किया गया था, लेकिन प्रोमो से साफ पता चलता है कि ये सीजन धमाकेदार होने वाला है। अब आखिरकार इस लोकप्रिय शो की प्रीमियर डेट का ऐलान कर दिया गया है। हाल ही में कलर्स टीवी ने 'बिग बॉस 17' का नया प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें सलमान खान ने नई अनाउंसमेंट कर दर्शकों की एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ा दी है।

View this post on Instagram

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

नए अंदाज में होगा बिग बॉस 17

बता दें कि बिग बाॅस ओटीटी 2 को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। एक बार फिर सलमान खान बिग बॉस का नया सीजन होस्ट करने वाले हैं। इस नए सीजन के पहले प्रोमो में दिखाया गया था कि कंटेस्टेंट्स को इस बार दिल, दिमाग और दम तीनों के साथ गेम को खेलना होगा। वहीं, अब रिलीज हुए प्रोमो को देख आपकी भी एक्साइटमेंट और बढ़ जाएगी। इसी के साथ ही शो की प्रीमियर डेट का एलान किया गया है। वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, "इस बार टेस्ट होगा प्यार, किसी की होगी जीत तो किसी की होगी हार।" प्रोमो में सलमान खान कहते नजर आ रहे हैं कि बिग बॉस में घरवालों को इश्क में कड़े इम्तिहान देने होंगे।


View this post on Instagram

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

इस दिन से शुरू होने जा रहा है शो

रिलीज किए गए एक प्रोमो में बताया गया है कि इस बार बिग बॉस के घर में कई कंटेस्टेंट्स आएंगे, जो आग से खेलते दिखाई देंगे। वहीं, अब प्रोमो के साथ ये बताया गया है कि 15 अक्टूबर से रात 9 बजे यह शो शुरू हो रहा है। ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर 24 घंटे आप इस शो को लाइव देख सकते हैं। बिग बॉस 17 में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स को लेकर कुछ नाम पहले ही सामने आ चुके हैं। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक इसे लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अंकिता लोखंडे, ईशा मालवीय, अर्जित तनेजा, ऐश्वर्या शर्मा और अरमान मलिक शो में शामिल हो सकते हैं।