
बिग बॉस का घर ड्रामे से पटा पड़ा है। यहां हर दिन कुछ न कुछ नया देखने को मिल रहा है। स्वामी ओम एक बार फिर महाराज बने नजर आए तो सेलेब्स सेवक की भूमिका निभाते दिखे। लेकिन इस दौरान ऐसा कुछ हुआ जिससे सभी के बीच खलबली मच गई। हुआ यूं कि रोहन मेहरा टास्क के दौरान हाथ में चाकू लिए घूम रहे थे। तभी वहां से बानी का भी गुजरना हुआ। दुर्घटनावश बानी को ही चाकू लग गया।
मच गया बवाल। इस बात से जहां सभी घर वाले हैरान थे वहीं बानी बेहद नाराज थीं। उन्होंने सभी सेलेब्स से कहा भी कि उन्हें कुछ देर के लिए एकदम अकेला छोड़ दिया जाए। इसके बाद बानी बाथरुम में चली गई।
दूसरी तरफ रोहन भी खुदकी इस हरकत से बेहद परेशान थे। उन्होंने बानी से इस बात के लिए माफी भी मांगी। रोहन को अपने काम का पछतावा था। यही कारण था कि वो भी फूट-फूटकर रोते हुए देखे गए। हालांकि बिग बॉस ने भी रोहन की इस गलती को संज्ञान में लेते हुए खूब डांटा।
बिग बॉस प्रतिभागी ओमजी महाराज के खिलाफ गैर जमानती वारंट
बानी अभी तक शो में लो-प्रोफाइल रहते हुए ही खेल रही थीं। यह पहला मौका था जब बानी का गुस्सा सारे घरवालों पर एक साथ फूटा। बानी ने सेवकों के साथ ही सेलेब्स को भी जमकर खरी-खोटी सुनाई। देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में बानी का गुस्सा क्या रंग दिखाता है।
शादी के बाद इस वेब सीरीज में नजर आएंगी ये एक्ट्रेस
वैसे आपको बता दें कि इस टास्क में बानी का परफॉर्मेंस निखरकर सामने आया है।