• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CID Season 2: दमदार एक्शन-थ्रिलर के साथ 6 साल बाद फिर शुरू हो रहा सीआईडी, इंस्पेक्टर दया और अभिजीत बने कट्टर दुश्मन

टीवी जगत का चर्चित स्पाई शो 'सी.आई.डी' 6 साल बाद लौट रहा है। नए सीजन में अभिजीत और दया के बीच दुश्मनी दिखाई जाएगी। प्रोमो में एसपी प्रद्युम्न की प्रति...और पढ़ें

By Neeraj PandeyEdited By: Neeraj Pandey
Publish Date: Tue, 29 Oct 2024 07:15:00 AM (IST)Updated Date: Tue, 29 Oct 2024 07:15:00 AM (IST)
CID Season 2: दमदार एक्शन-थ्रिलर के साथ 6 साल बाद फिर शुरू हो रहा सीआईडी, इंस्पेक्टर दया और अभिजीत बने कट्टर दुश्मन
सोनी टीवी ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर सी.आई.डी के नए सीजन का पहला वीडियो साझा किया।

HighLights

  1. छह साल बाद फिर लौट रहा है पॉपुलर टीवी शो 'सी.आई.डी'
  2. इंस्पेक्टर अभिजीत और दया बने एक-दूसरे के कट्टर दुश्मन
  3. शो का प्रोमो लांच, क्रिसमस तक रिलीज हो सकता है सीजन

मनोरंजन डेस्क, नईदुनिया। टीवी जगत के सबसे चर्चित स्पाई शो 'सी.आई.डी' (C.I.D) 6 साल बाद एक बार फिर धमाकेदार वापसी के लिए तैयार है। इस धारावाहिक ने लगभग 20 वर्षों तक भारत के हर घर में जगह बनाई। अब इस शो के प्रशंसकों के लिए एक बड़ी खुशीखबरी आई है, सी.आई.डी ने नई सीरीज का एलान किया है। फैंस नए सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

नए सीजन का पहला वीडियो

सोनी टीवी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर सी.आई.डी के नए सीजन का पहला वीडियो साझा किया था और अब इस शो का पहला प्रोमो लॉन्च कर दिया है। इस प्रोमो में एसपी प्रद्युम्न (शिवाजी साटम), इंस्पेक्टर दया (दयानंद शेट्टी) और सीनियर इंस्पेक्टर अभिजीत (आदित्य श्रीवास्तव) की झलक दिखाई गई है।


naidunia_image

कट्टर दुश्मन बने अभिजीत और दया

नए सीजन में अभिजीत और दया, जो कभी पक्के दोस्त थे, अब एक-दूसरे के कट्टर दुश्मन बन गए हैं। प्रोमो में एक पहाड़ी इलाके का सीन दिखाया गया है, जहां अभिजीत, दया को गोली मार रहे हैं, जबकी ACP प्रद्युम्न दूर खड़े हैं और ऐसा करने से मना कर रहे हैं। इस नए मोड़ ने फैंस को हैरान कर दिया है।

naidunia_image

टीज़र जारी होने के बाद से सोशल मीडिया पर फैंस ने अपनी खुशी साझा की है और पुराने दिनों को याद किया है। फैंस को उम्मीद है कि आने वाले सीजन में और भी अधिक सस्पेंस देखने को मिलेगा। सीआईडी की शूटिंग मध्य नवंबर में शुरू होने की योजना है, और क्रिसमस तक इसे रिलीज करने का लक्ष्य है।

छह साल बाद दमदार वापसी

शिवाजी साटम ने कहा, "इस संस्करण में दया और अभिजीत का बंधन, जो कभी अटूट था, अब टूट चुका है। सीआईडी की नींव हिल गई है, और ACP प्रद्युम्न की दुनिया उलट जाएगी।" उन्होंने कहा कि छह साल बाद इस किरदार को निभाना एक अद्भुत अनुभव है और दर्शकों के लिए एक थ्रिलिंग यात्रा का वादा किया।

naidunia_image

1998 में शुरू हुआ था पॉपुलर टीवी शो

सी.आई.डी की शुरुआत 1998 में सोनी टीवी पर हुई थी और यह 2018 तक लगातार चला। इस शो ने न केवल दर्शकों का दिल जीता, बल्कि इसे एक कल्ट धारावाहिक का दर्जा भी प्राप्त हुआ। एसीपी प्रद्युम्न और दया जैसे किरदार आज भी लोगों के जहन में हैं। शो के मुख्य कलाकारों में शिवाजी साटम (ACP प्रद्युम्न), दयानंद शेट्टी, और आदित्य श्रीवास्तव शामिल हैं।