
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah पिछले 12 साल से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। गोकुलधाम सोसाइटी के रहवासियों के इर्दगिर्द घूमते सिचुएशनल कॉमेडी शो को बच्चे से लेकर बूढ़े तक सभी एंजॉय करते हैं। इस शो के किरदार Jethalal की फैन फॉलोइंग खूब है और यही इस शो के मुख्य किरदार है। जेठालाल चंपकलाल गड़ा का मजेदार किरदार है और खास बात यह है कि इनके बात करने का अंदाज, हाव-भाव सब देखने लायक है। जेठालाल के किरदार को एक्टर दिलीप जोशी निभा रहे हैं और दर्शकों का मानना है कि इस किरदार को उनके अलावा कोई नहीं निभा सकता है।

जेठालाल के एक्सप्रेशन बहुत ही अजब-गजब होते हैं। जब वह बाबूजी के सामने होते हैं तो अलग, बबीता जी से नजरें टकराती हैं तो अलग, भिडे से भिड़ते समय अलग।

जेठालाल के किरदार को निभाने वाले दिलीप जोशी ने इस किरदार के हर मूड को बखूबी निभाया है। दिलीप जोशी ने अपना एक्टिंग करियर साल 1989 में शुरू किया था। वे सलमान खान की फिल्म मैंने प्यार किया में नजर आए थे।

उसके बाद वे कई गुजराती ड्रामा में दिखाई दिए जिसमें सुमित राघवन और अमित मिस्त्री के साथ बापू तमे कमाल करी भी शामिल हैं।

ये तीनों शुभ मंगल सावधान टीवी शो के लिए पहचाने जाते हैं। वे फिर भी दिल है हिंदुस्तानी और हम आपके है कौन में भी नजर आ चुके हैं।

वे कई टीवी सीरीयल्स कभी ये कभी वो, हम सब एक है, क्या बात है, दाल में काला और मेरी बीवी वंडरफुल में दिखाई दिए।

बता दें कि तारक मेहता को नीला फिल्म प्रोडक्शन्स प्राइवेट लिमिटेड प्रोड्यूस कर रहा है। तारक मेहता का यह शो गुजराती साप्ताहिक पत्रिका चित्रलेखा के लिए स्तंभकार और पत्रकार / नाटककार तारक मेहता के लिखे गए कॉलम 'दुनिया ने उंधा चश्मा पर आधारित है।

जेठालाल गड़ा के अलावा इसके किरदार दया बेन, टप्पू, चम्पक लाल से लेकर भिड़े भाई, सोढ़ी, डॉ. हाथी, अय्यर भाई, बबीता जी, बाघा, बावरी फेमस हैं।
