
टीवी स्टार Karan Wahi का इंस्टाग्राम अकाउंट इन दिनों एक लड़की की तस्वीरों से भरा पड़ा है। करण वाही ने पिछले साल 30 नवंबर को इंस्टाग्राम हैंडल पर तस्वीर शेयर की थी तो चर्चा होने लगी कि फैशन फोटोग्राफर जिनिता सेठ से ब्रेकअप के बाद उन्हें फिर प्यार मिल गया है। इंस्टाग्राम अकाउंट अब लंदन की रहने वाली उदिति सिंह के साथ वाली तस्वीरों से भरा पड़ा है और लोग कहने लगे हैं कि यह तो Kareena Kapoor की कार्बन कॉपी है।
View this post on InstagramHappy people Happy picture @uditisinghh
A post shared by Karan Wahi 💜 (@karanwahi) on
इस साल 7 जनवरी को करण वाही ने एक और पोस्ट शेयर की थी जिसमें उदिति सिंह के साथ उसके रिलेशनशिप स्टेटस की हिंट थी। उन्होंने इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा, 'वैसे तो मैं काफी सख्त लौंडा हूं पर इस बार मैं पिघल गया।'
करण के इस पोस्ट को इंडस्ट्री के उनके दोस्तों के भी कई कमेंट्स आए जिससे उनके बीच के रिश्ते के बारे में और खुलासा हुआ। लंदन की रहने वाली उदिति सिंह के साथ इससे पहले भी उन्होंने एक कोजी फोटो शेयर की थी जिसमें दोनों बातों में खोए हुए थे। दोनों ने एक दूसरे का हाथ पकड़ रखा था।
View this post on InstagramWhen it’s U Iam K... @uditisinghh 😄
A post shared by Karan Wahi 💜 (@karanwahi) on
उनकी शानदार केमिस्ट्री और भी तस्वीरों में नजर आई। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह कपल छह महीनों से डेट कर रहा है।
View this post on InstagramCan I buy u a Drink ? 😛😛😛😛😛 @uditisinghh
A post shared by Karan Wahi 💜 (@karanwahi) on
जब सोशल मीडिया पर करण वाही के साथ उदिति सिंह की तस्वीरें देखी तो लोगों को उनमें Kareena Kapoor की झलक दिखने लगी।
View this post on InstagramAaj blue hai गाड़ी गाड़ी गाड़ी गाड़ी गाड़ीeee.. aur din bhi सनी सनी सनी सनी सनीeee 😛 @uditisinghh
A post shared by Karan Wahi 💜 (@karanwahi) on
कई एंगल से उनका करीना कपूर की तरह ही लुक आता है।
View this post on InstagramA sass a day keeps the basics away
A post shared by Uditi Singh 💜 (@uditisinghh) on