KKK14 Grand Finale: कब और कहां लाइव देख पाएंगे 'खतरों के खिलाड़ी 14' का ग्रैंड फिनाले, 5 कंटेस्टेंट्स के बीच होगा मुकाबला
KKK14 Grand Finale: खतरों के खिलाड़ी 14 अपने फिनाले के करीब पहुंच गया है। इस रविवार को स्टंट बेस्ड रियलिटी शो का फाइनल कलर्स टीवी पर टेलीकास्ट होगा। ऑनलाइन जियो सिनेमा पर देख पाएंगे।
Publish Date: Sun, 29 Sep 2024 09:00:00 AM (IST)
Updated Date: Sun, 29 Sep 2024 09:00:00 AM (IST)
खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 फिनाले। फोटो- इंस्टाग्रामHighLights
- खतरों के खिलाड़ी का ग्रैंड फिनाले नजदीक।
- ऑनलाइन जियो सिनेमा पर टेलीकास्ट होगा।
- टॉप 5 फाइनलिस्ट की किस्मत पर फैसला होगा।
एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। KKK14 Grand Finale Date And Time: खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 अपने ग्रैंड फिनाले के लिए तैयार है। रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किया जाने वाला यह शो अपने चुनौतीपूर्ण स्टंट के लिए सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। शो के टॉप-5 फाइनलिस्ट के नाम सामने आ गए हैं।
हम आपको खतरों के खिलाड़ी 14 के फिनाले की सारी जानकारी बताने जा रहे हैं। आप शो को कब और कहां लाइव देख सकते हैं। साथ ही प्राइज मनी किया है।
खतरों के खिलाड़ी 14 फिनाले किस चैनल पर देखें?
खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 का ग्रैंड फिनाले शनिवार (28 सितंबर) और रविवार (29 सितंबर) को होने वाला है। शो का लाइव प्रसारण कलर्स टीवी चैनल पर देख सकते हैं। ओटीटी पर लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा पर होगी।
खतरों के खिलाड़ी 14 के फाइनलिस्ट
1. कृष्णा श्रॉफ
2. करण वीर मेहरा
3. शालीन भनोट
4. करणवीर मेहरा
5. गश्मीर महाजनी
खतरों के खिलाड़ी 14 प्राइज मनी
खतरों के खिलाड़ी 14 के फिनाले जीतने वाले विजेता को इस बार मेकर्स की तरफ से 20 लाख रुपये, एक लग्जरी कार और ट्रॉफी दी जाएगी। बता दें रोहित शेट्टी के अलावा अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा और अर्जुन कपूर भी इस शो को होस्ट कर चुके हैं।
खतरों के खिलाड़ी के विजेताओं की लिस्ट
- सीजन 1- नेत्रा रघुरामन
- सीजन 2- अनुष्का मनचंदा
- सीजन 3- शब्बीर अहलूवालिया
- सीजन 4- आरती छाबड़िया
- सीजन 5- राजनीश दुग्गल
- सीजन 6- आशिष चौधरी
- सीजन 7- सिद्धार्थ शुक्ला
- सीजन 8- शांतनु महेश्वरी
- सीजन 9- पुनीत पाठक
- सीजन 10- करिश्मा तन्ना
- सीजन 11- अर्जुन बिज्लानी
- सीजन 12- तुषार कालिया
- सीजन 13- डिनो जेम्स