
बच्चों के बीच पॉपुलर कार्टून सीरीज Chhota Bheem अब कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान Doordarshan National पर प्रसारित हो रहा है। Pogo पर प्रसारित होने वाला यह एनिमेशन सीरीज दूरदर्शन नेशनल पर 17 अप्रैल से 3 मई तक भी टेलीकास्ट होगा। दूरदर्शन की रिकॉर्ड तोड़ टीआरपी का नतीजा है कि पोगो ने भी हाथ मिलाने का फैसला किया। छोटा भीम के लिए दूरदर्शन और पोगो के पार्टनरशिप की साउथ एशिया में वार्नर मीडिया एंटरटेनमेंट नेटवर्क्स के एमडी सिद्धार्थ जैन ने घोषणा की।
सिद्धार्थ जैन ने घोषणा करते हुए कहा, 'यह चुनौतीपूर्ण समय है और हम मानते हैं कि पोगो का मजेदार कंटेन्ट बच्चों को व्यस्त रखें और उनका मनोरंजन करें। हम दूरदर्शन के रूप में प्रतिष्ठित और लोकप्रिय एक मंच के साथ सहयोग करके बहुत खुश हैं। यह समझौता सुनिश्चित करता है कि देश भर में युवा दर्शकों की एक बड़ी संख्या भी छोटा भीम का आनंद ले सकेगी।'
3 मई तक लॉकडाउन खत्म होने तक इस शो को हर दिन दूरदर्शन पर आधा घंटे के लिए टेलीकास्ट किया जाएगा। यह शो दूरदर्शन नेशनल पर दोपहर 2 बजे से 2.30 बजे तक प्रसारित हो रहा है।
WATCH NOW -
Your favourite extremely brave, strong and intelligent #ChotaBheem on @DDNational pic.twitter.com/vkrQOTRYVt
— Doordarshan National (@DDNational) April 17, 2020
दूरदर्शन लाखों लोगों को जोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। रामायण, महाभारत सहित 90 के दशक के कुछ सीरियलों का फिर से प्रसारण शुरू किया है।
प्रसार भारती के सीइओ शशि शेखर वेम्पती का कहना हैं, 'छोटा भीम बच्चों के पसंदीदा कार्टून किरदारों में से एक है और हमें इस शो के साथ अपने युवा दर्शकों का मनोरंजन करने में काफी खुशी होगी।'
बता दें कि यह शो ढोलकपूर में रहने वाले एक छोटे बच्चे की कहानी है जिसका नाम छोटा भीम है। शो के अन्य कैरेक्टर जैसे राजू, चुटकी, कालिया, ढोलू-मोलू, टुनटुन मौसी, राजा इंद्रजीत भी काफी पॉपुलर हैं।