• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Laal Banarasi: बनारस में रची-बसी है 'लाल बनारसी' की कहानी, देखिए प्यार और कारोबार की अनोखी जंग

अलौकिक शहर के तौर पर अपनी पहचान रखने वाले शहर बनारस में बुनकर समुदाय की कारीगरी से हर कोई वाकिफ है।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Sat, 13 May 2023 01:15:51 PM (IST)Updated Date: Sat, 13 May 2023 01:15:51 PM (IST)
Laal Banarasi: बनारस में रची-बसी है 'लाल बनारसी' की कहानी, देखिए प्यार और कारोबार की अनोखी जंग

Laal Banarasi: देश भर में एक अलौकिक शहर के तौर पर अपनी पहचान रखने वाले शहर बनारस में बुनकर समुदाय की कारीगरी से हर कोई वाकिफ और उनकी कलाकारी से हर कोई प्रभावित है। यह शहर बनारसी सिल्क साड़ियों के लिए दुनिया भर में काफी मशहूर है। गौरतलब है कि इनकी बुनाई और प्रतिभा की दुनिया भले ही कायल हो, मगर एक कड़वा सच यह भी है, कि व्यापारियों द्वारा उनकी मेहनत के अनुरूप उन्हें पूरे पैसे नहीं दिये जाते हैं। जिससे इन्हें जिंदगी में कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ता है, लेकिन क्या होता है जब उसी बुनकर समाज से एक लड़की इस शोषण के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करती है और अपने समुदाय के लिए हक की लड़ाई लड़ती है।

दिलचस्प है शो की कहानी

मगर शो की इस पृष्ठभूमि में जब बगावत का झंडा बुलंद करने वाली उसी लड़की और एक शातिर बिजनेसमैन एक-दूसरे के प्रति आकर्षित होने लगते हैं, तब एक नई तरह की समस्या आ खड़ी होती है। मनोरंजन चैनल 'नजारा' पर आने वाले बहुप्रतीक्षित शो की कहानी गौरी नामक किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है। जो पेशे से एक बुनकर है। वह ना सिर्फ अपनी कुशलता व कलात्मकता के लिए जानी जाती है, बल्कि उसे अपने सपनों और उम्मीदों को हकीकत के साथ बुनना भी खूब आता है। उल्लेखनीय है कि लोकप्रिय टीवी आर्टिस्ट सावी ठाकुर शो में गर्व अग्रवाल का रोल निभाते नजर आएंगे। बेहद प्रतिभाशाली गौरी चित्रांशी शो में गौरी की भूमिका निभाती दिखाई देंगी। दिग्गज टीवी कलाकार नारायणी शास्त्री शो में शकुंतला देवी का अहम किरदार निभाने जा रही हैं। पार्थ प्रोडक्शन्स द्वारा निर्मित 'लाल बनारसी' का प्रीमियर 9 मई को नजारा चैनल पर रिलीज हो चुका है।


स्टारकास्ट ने कही ये बातें

'लाल बनारसी' में गौरी नामक किरदार के जरिए एक्टिंग की रोमांचक दुनिया में कदम रखने जा रही गौरी चित्रांशी‌ कहती हैं, "लाल बनारसी में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का मौका दिए जाने और एक लीड एक्टर के तौर पर शो के लिए काम करने को लेकर मैं काफी उत्साहित हूं। शो की प्रतिभाशाली टीम के साथ काम करना भी मेरे लिए एक अलग किस्म का यादगार अनुभव है। मुझे अपने प्रतिभाशाली, बेहद सहयोगपूर्ण रवैया रखने वाले और समर्पित सह-कलाकारों के साथ काम करके काफी मजा आ रहा है। सभी ने शो के लिए काफी मेहनत की है और अपने-अपने किरदारों को उम्दा तरीके से निभाया है। हम सभी ने मिलकर एकजुटता के साथ काम किया ताकि हम अपने दर्शकों के लिए एक बेहद मनोरंजक शो का निर्माण कर सकें।"

'लाल बनारसी" में गर्व अग्रवाल का किरदार निभाने वाले सावी ठाकुर कहते हैं, "जब मुझे इस शो में काम करने का ऑफर मिला था और जब मैंने इस शो की कहानी सुनी थी तो मैं इससे काफी प्रभावित हुआ था। मुझे अपने किरदार की गहराई काफी पसंद आई जो एक चालाक और मतलबी बिजनेसमैन के किरदार में है। उसका ताल्लुक एक टूटे हुए परिवार से है। ऐसे में उसका स्वभाव काफी व्यावहारिक है और उसकी जिंदगी में प्यार और जज्बात के लिए कोई जगह नहीं होती है। मुझे अपने किरदार का यह पहलू काफी चुनौतीपूर्ण लगा क्योंकि इसके जरिए मुझे एक ऐसे शख़्स का किरदार निभाने का मौका मिला, जो मेरी शख्सियत से काफी अलग है। मैं इस शो को लेकर काफी उत्साहित हूं और मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को भी यह शो काफी पसंद आएगा।"

शो में शकुंतला का एक बेहद सशक्त किरदार निभाने वाली दिग्गज टीवी एक्ट्रेस नारायणी शास्त्री कहती हैं, "मैं तीन शर्तों पर किसी भी शो में काम करने के लिए हामी भरती हूं। एक ही सशक्त किरदार, ईमानदार व कर्तव्यनिष्ठ प्रोडक्शन हाउस और एक ऐसा चैनल जिसे कला की कद्र हो। 'लाल बनारसी' को साइन करते हुए मैंने इन तीनों बातों को तवज्जो दी और हैट्रिक मार ली। शकुंतला एक बेहद सशक्त किरदार है, जिसे शो में एक प्रभावशाली किरदार के तौर पर पेश किया गया है। जहां गौरी एक नई और एक आत्मविश्वास से भरपूर लड़की के तौर पर दिखेगी, वहीं गर्व एक ऐसा किरदार है। जिसकी शख्सियत के विभिन्न पहलुओं को में एक-एक कर डिस्कवर करती रहती हूं। शो के सभी सहयोगी कलाकारों के साथ काम करना मेरे लिए एक सुखद एहसास जैसा है। शो के जरिए मैं अपने किरदार को नई बुलंदियों पर ले जाने के लिए आतुर हूं।"

चैनल विभिन्न माध्यमों से शो को प्रमोट करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। गौरी की प्रेरणादायक यात्रा के बारे में अधिक जानकारी हासिल करने के लिए 9 मई से हर सोमवार से शुक्रवार के बीच रात 8.00 बजे से 'लाल बनारसी' देखना शुरू करें और शो का पूरा लुत्फ उठाएं।