
फिल्ममेकर महेश भट्ट के टीवी शो 'नामकरण' के दौरान हादसा हो गया है। इसमें एक्ट्रेस रीमा लागू का हाथ जल गया। सीनियर एक्ट्रेस शो पर दयावंती का किरदार निभा रही हैं। रविवार को एक्ट्रेस एक इमोशनल सीन की शूटिंग कर रही थी। तभी उनका हाथ जल गया।
खबरी ने बताया 'यह एक संजीदा दृश्य था जो रीमा जी और विराफ पटेल के बीच फिल्माया जा रहा था। सीन के अनुसार रीमा, विराफ से कहती हैं कि यदि वो अपनी प्रेमिका (बरखा बिष्ट) से शादी करेगा तो वो (रीमा) खुदको जला लेगी। इसके बाद रीमा खुद पर केरोसीन डालती है और माचिस की तिली जला लेती है। हमने सभी तरह की सावधानी बरती थी। आग से निपटने के इंतजाम भी किए थे मगर एकाएक आग भपक गई। रीमा जी की सूत की साड़ी ने बचा लिया।'
Video : 'कहानी 2' के ट्रेलर में भी दिखे बोल्ड सीन
सूत्र ने बताया 'चूंकि, एक्ट्रेस ने इस आग को रोकने की कोशिश अपने हाथों से की थी इसलिए उनका हाथ जल गया। हालांकि हमने रीमा जी से निवेदन किया था कि पहले वो अपनी वैनिटी वैन में जाकर अपनी ड्रेस बदल लें। चोट पर दवा लगा लें मगर उन्होंने कहा कि पहले यह सीन पूरा कर लेते हैं।'
रीमा ने कहा 'मैं ठीक हूं। काम पर लौट आई हूं। साड़ी में आग लग गई थी क्योंकि यह सूती थी। हालांकि, जिस तरह से आग भड़की यह बेहद भयानक था। इसलिए बिना सोचे-समझे मैंने हाथ से ही उसे बुझाने की कोशिश की। ईश्वर की कृपा से मुझे ज्यादा चोट नहीं लगी। यह अगले चार से पांच दिन में ठीक हो जाएगी।'