
Shark Tank India 2: सोनी एंटरटेनमेंट के पॉपुलर शो शार्क टैंक इंडिया लोगों का मनोरंजन करने के लिए एक बार फिर से तैयार है। बिजनेस बेस्ड ये रिएलिटी शो आज यानी 2 जनवरी से ऑन एयर किया जाएगा। यह शो अमेरिका के शार्क टैंक का इंडियन वर्जन है। पिछले महीने ही इस शो का प्रोमो रिलीज किया गया था। प्रोमो के बाद से ही फैंस शो के नए सीजन के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। करीब एक साल के बाद शार्क टैंक एक बार फिर से प्रसारित होने वाला है। बता दें कि शार्क टैंक का दूसरा सीजन 2 जनवरी से रात 10 बजे सोनी टीवी पर प्रसारित होगा।
सोनी टीवी के अलावा ये शो सोनी लिव ऐप पर भी स्ट्रीम होने वाला है। मेकर्स ने शार्क टैंक इंडिया के नए सीजन को पोस्ट करते हुए लिखा कि अब पूरा इंडिया बिजनेस की सही वैल्यू समझेगा। दरअसल शार्क टैंक इंडिया एंटरप्रेन्योर्स को आगे बढ़ाने के बारे में है। इस शो के जरिए एंटरप्रेन्योर्स को नए आइडियाज के साथ आगे बढ़ाने के लिए इन्वेस्टमेंट मिलता है। वहीं शार्क टैंक के पहले सीजन के होस्ट रणविजय सिंह की जगह दूसरे सीजन में स्टैंड-अप काॅमेडियन राहुल दुआ होंगे। एक प्रोमो में विनीता सिंह ने अपने प्लान के बारे में भी बताया है। उसमें किसके साथ वे पार्टनरशिप करेंगी ये भी उन्होंने बताया है।
For this new season of Shark Tank India, Shark Vineeta Singh has a bold and savvy strategy lined up!
Watch #SharkTankIndia season 2 from 2nd Jan, on Sony LIV and Sony Entertainment Television. pic.twitter.com/ckoaNHQxQq
— Sony LIV (@SonyLIV) December 30, 2022
विनीता ने ये भी कहा कि महिलाओं से जुड़े प्रोजेक्ट होंगे तो वे किसके साथ साझेदारी करेंगी। इस शो में बोट कंपनी के को फाउंडर अमन गुप्ता, लेंस कार्ट के को फाउंडर पीयूष बंसल, शुगर की को फाउंडर विनीता सिंह, एमक्योर फार्मास्युटिकल्स की सीईओ नमिता थापर, शादी डाॅट काॅम के मालिक अनुपम मित्तल और कारदेखो के फाउंडर अमित जैन है। अश्नीर ग्रोवर को अमित जैन ने रिप्लेस किया है। बता दें कि पहले सीजन में जजों ने 67 बिजनेस में 42 करोड़ निवेश किए थे।