Munmun Dutta Photos: सब टीवी (Sab Tv) के कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) को सभी पसंद करते हैं। खास तौर पर सीरियल की बबीता (Babita) यानि मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) की सुंदरता का हर कोई दिवाना है। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और सोशल मीडिया पर अपने तस्वीरें शेयर करती हैं। यहां तक फैंस भी उन्हें काफी पसंद करते हैं, उनकी फोटो पर जमकर लाइक और कमेंट करते हैं।
इस बीच मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है। जिसमें वह काफी ब्यूटीफुल लग रही हैं। उनकी फोटोज को तीन लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। वहीं कमेंट कर अभिनेत्री पर प्यार बरसा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि सो प्रिटी तो दूसरे ने लिखा कि आग ही लगा दी। एक अन्य यूजर ने उनकी तुलना चांद से की है। जबकि कई यूजर्स ने फायर और दिल वाली इमोजी कमेंट की है।
गौरतलब है कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा टीवी पर लंबे समय से आ रहा शो है। इसमें बबीता गोकुलधाम सोसाइटी की सबसे खूबसूरत और मॉडर्न महिला है। वह साइंटिस्ट सुब्रमण्यम अय्यर की वाइफ है। जेठालाल बबीता को काफी पसंद करते हैं। बता दें मुनमुन दत्ता पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर की रहने वाली हैं। उन्होंने 2005 में टीवी सीरियल 'हम सब बाराती' से करियर की शुरुआत की थी। वह साल 2008 में तारक मेहता शो से जुड़ी और अबतक दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं।