Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। बबीता जी (Babita Ji) के नाम से घर-घर पहचानी जाने वाली मुनमुन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह अपने फैंस से कनेक्टेड रहने के लिए फोटोज और वीडियोज पोस्ट करती हैं। इस बार अभिनेत्री अपने थ्रोबैक तस्वीरों को लेकर छाई हुई हैं। लेटेस्ट फोटोज में फैंस जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। इनमें उनका यंग व स्लिम लुक दिखाई दिया है।
हम सब बाराती शो की फोटोज की शेयर
मुनमुन दत्ता ने 2004 में 'हम सब बाराती' शो से डेब्यू किया था। इस शो से जुड़ी दो फोटोज उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। यह काफी वायरल हो रही हैं। इसमें मुनमुन बिल्कुल अलग अंदाज व लुक में नजर आ रही हैं। एक तस्वीर में वह दिवंगत एक्टर दिन्यार कॉन्ट्रैक्टर (Dinyar Contractor) के साथ नजर आ रही हैं। जबकि अन्य तस्वीर में दिन्यार और बाकी कलाकारों के साथ डांस करती दिख रही हैं। रेड कलर की लहंगे-चोली में एक्ट्रेस का लुक देखकर फैंस क्रेजी हो रहे है। उनके फिटनेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि वह पहले फिट थीं और अभी भी हैं।
दिलीप जोशी भी थे शो का हिस्सा
फोटोज को देखकर कई फैंस ने एक्टर कॉन्ट्रैक्टर को याद किया। उन्होंने 'सोनपरी', 'खिचड़ी', 'शाका लाका बूम बूम' जैसे कई हिट शोज में काम किया था। बता दें कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम जेठालाल यानि दिलीप जोशी भी हम सब बाराती का हिस्सा थे। मुनमुन पिछले 18 सालों से टीवी इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। लेकिन असली पहचान बबीता जी के कैरेक्टर से मिली है।