मशहूर टीवी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में नट्टू काका के किरदार के ख्यात अभिनेता घनश्याम नायक का निधन हो गया है। वे 77 साल के थे। आज शाम मुंबई में उन्होंने आखिरी सांस ली। वे लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी ने भी इस खबर की पुष्टि की। उन्होंने निधन की सूचना अपने ट्विटर हैंडल पर दी। उन्होंने नायक की एक तस्वीर को कैप्शन के साथ अपलोड किया, "हमारे प्यारे #Natukaka @TMKOC_NTF हमारे साथ नहीं रहे।" असित ने यह भी कामना की कि घनश्याम के परिवार को इस क्षति को झेलने की शक्ति मिले और कहा कि नट्टू काका को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा। घनश्याम नायक ने अपने शानदार करियर में 100 से अधिक हिंदी और गुजराती फिल्मों में काम किया। उन्होंने 350 से अधिक गुजराती फिल्मों के लिए डब किया और 100 से अधिक गुजराती नाटकों में अभिनय किया। उन्होंने 'एक महल हो सपनों का' और 'सारथी' जैसे शो में भी काम किया।
हालत बिगड़ गई थी
अस्पताल में भर्ती होने के बाद भी उनकी हालत बिगड़ गई थी। गले में आठ गांठें पाए जाने के बाद उनका कैंसर का इलाज चल रहा था। बीमारी का पता चलने के बाद उन्होंने कीमोथेरेपी लेना शुरू कर दिया था। तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बग्गा की भूमिका निभाने वाले घनश्याम के सह-अभिनेता तन्मय वेकेरिया ने बताया, “मुझे सबसे पहले खबर मिली क्योंकि उनके बेटे ने मुझे शाम 5:45 बजे फोन किया। कुछ महीने पहले अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनकी हालत में सुधार नहीं हो पाया। आज शाम साढ़े पांच बजे उनका निधन हो गया।
🙏🏻🙏🏻🙏🏻 ॐ शान्ति #Natukaka @TMKOC_NTF pic.twitter.com/ozyVHZrFvI
— Asit Kumarr Modi (@AsitKumarrModi) October 3, 2021
Ghanshyam Nayak aka #NatuKaka passed away at the age of 77 due to cancer.
Rest in Peace Sir 💔
Thank you for so many memories and for making us laugh 🥺 pic.twitter.com/tHqHuVaplg
— Girish (@ViratkohliFabb) October 3, 2021