• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

TMKOC: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में सोढ़ी के बाद अब 'गायब' हुए अब्दुल, हर कोई है परेशान

तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो के हर किरदार को लोग खूब पसंद करते हैं। इस शो में कई कैरेक्टर ऐसे भी हैं, जो शो की शुरुआत से ही बने हुए हैं। उन्हीं कैरेक्टर्स में से एक अब्दुल भी हैं। हाल ही में खबर आई है कि अब्दुल गोकुलधाम सोसायटी से लापता हो गए हैं।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Thu, 22 Aug 2024 08:20:21 AM (IST)Updated Date: Thu, 22 Aug 2024 01:56:16 PM (IST)
TMKOC: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में सोढ़ी के बाद अब 'गायब' हुए अब्दुल, हर कोई है परेशान
हर कोई अब्दुल की तलाश में जुटा हुआ है।

HighLights

  1. TMKOC शो 16 साल से टीवी पर दिखाया जा रहा है।
  2. इस शो में आए दिन कुछ न कुछ नया देखने मिलता है।
  3. अब लेटेस्ट एपिसोड में अब्दुल के गुम होने की खबर है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Abdul Missing From Gokuldham: तारक मेहता का उल्टा चश्मा पिछले काफी समय से दर्शकों का मनोरंजन करता है। शो को लोगों का खूब प्यार मिलता है। इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर भी शो की अच्छी-खास फैन फॉलोइंग है। इस शो के हर एक किरदार ने घर-घर में अपनी अलग ही पहचान बना ली है।

हाल ही के एपिसोड में देखा गया है कि शो के अब्दुल अचानक सोसायटी से गायब हो गए हैं। अब इसे लेकर पूरी गोकुलधाम सोसायटी परेशान हो रही है। वे आसपास सभी जगह पता कर चुके हैं। टप्पू सेना ने भी काफी पता करने की कोशिश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।


naidunia_image

अब्दुल की तलाश में जुटे सोसायटी वाले

बता दें कि शो के लेटेस्ट एपिसोड में अब्दुल के गुम हो जाने के बाद एक शख्स आता है और सोसायटी वालों से कहता है कि अब्दुल ने उससे 50 हजार रुपये का कर्ज लिया है और अभी तक लौटाया नहीं है। यह सुनकर सेक्रेटरी भिड़े भी परेशान हो जाता है और पुलिस की मदद लेने की सोचता है।

नईदुनिया की खबरें अपने व्हाट्सएप पर पाने के लिए क्लिक करें...

naidunia_image

अब्दुल की तलाश चाय की दुकान से शुरू होती है। चाय वाला बताता है कि अब्दुल यहां आया ही नहीं है, न ही बताया कि वह कहां जाने वाला है। शायद जादूगर चाबी वाले को उसके बारे में पता होगा। चाबी वाले को जब भिड़े फोन करता है और कहता है कि क्या आपको पता है अब्दुल कहां है।

दिलचस्प होने वाला है यह एपिसोड

चाबी वाला भी जवाब देते हुए मना कर देता है। बाद में भिड़े, अब्दुल के गांव फोन करता है, लेकिन वहां भी कोई नहीं बता पता है कि वह कहां है। वहीं, टप्पू सेना गुप्ता चाट वाले के पास जाती है, उसे भी अब्दुल के बारे में पता नहीं होता है। टप्पू सेना अब्दुल को लेकर काफी परेशान हो जाती है और उसके घर जाने का फैसला करती है।

naidunia_image

यहां अब्दुल के घर पर भी ताला लगा होता है। जब वे पड़ोस में पूछते हैं, तो वहां भी किसी को कुछ भी खबर नहीं होती है। अब आज रात के एपिसोड में गोकुलधाम सोसायटी के सदस्य अब्दुल की तलाश हर जगह करेंगे। ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि आखिर किस तरह सभी अब्दुल को ढूंढ पाएंगे।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।