• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

TMKOC New Daya Ben: असित मोदी ने पसंद कर ली नई ‘दयाबेन’... ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में अब नहीं होगी दिशा वकानी की वापसी

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के फैंस के लिए बहुत बड़ी खबर है। इसके मुताबिक, अब शो में दिशा वकानी की वापसी नहीं होगी। निर्माता असित मोदी ने दिशा की जगह नई एक्ट्रेस को पसंद कर लिया है। जल्द शो में नजर आएंगी।

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Sat, 29 Mar 2025 02:21:07 PM (IST)Updated Date: Sat, 29 Mar 2025 02:21:07 PM (IST)
TMKOC New Daya Ben: असित मोदी ने पसंद कर ली नई ‘दयाबेन’... ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में अब नहीं होगी दिशा वकानी की वापसी
दिशा वकानी और असित मोदी (फाइल फोटो)

HighLights

  1. आखिरी वक्त तक दिशा को मनाते रहे असित मोदी
  2. नहीं मानीं, तो दूसरी एक्ट्रेस के लिए ऑडिशन लिए
  3. एक एक्ट्रेस पसंद आईं, अभी मॉक शूटिंग जारी

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। तारक मेहता का उल्टा चश्मा (TMKOC) अभी भी दर्शकों की पसंद बना हुआ है। लगभग एक दशक तक दयाबेन का किरदार निभाने वाली दिशा वकानी अब कई सालों से शो से गायब हैं। अभिनेत्री ने 2017 में मातृत्व अवकाश लिया था, लेकिन शो में वापस नहीं लौटीं।

ताजा खबर यह है कि टीएमकेओसी के निर्माता असित मोदी ने पुष्टि की है कि अब दिशा वकानी शो में वापस नहीं आएंगी। रिपोर्ट के मुताबिक, नई दयाबेन की तलाश भी लगभग खत्म हो गई है।

naidunia_image

असित मोदी को पसंद आ गई नई दयाबेन

  • नई दयाबेन के लिए असित मोदी पिछले कई महीनों से ऑडिशन ले रहे थे और ताजा खबर है कि आखिरकार उन्हें इस रोल के लिए कोई एक्ट्रेस पसंद आ गई है। दया की भूमिका के लिए एक अभिनेत्री को चुना गया है, लेकिन अभी उसकी पहचान उजागर नहीं की गई है।

  • टीम वर्तमान में नई अभिनेत्री के साथ मॉक शूट कर रही है। रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि असित मोदी एक नई दयाबेन की तलाश में थे और हाल ही में एक एक्ट्रेस के ऑडिशन ने उन्हें बहुत प्रभावित किया है। अभिनेत्री के साथ मॉक शूट चल रहे हैं। लगभग एक हफ्ता हो गया है जब वह हमारे साथ शूटिंग कर रही है।
  • naidunia_image

    आखिरी समय तक कोशिश करते रहे अमित मोदी

    इससे पहले असित मोदी ने दिशा वकानी की वापसी के बारे में कहा था कि मैं अभी भी कोशिश कर रहा हूं। मुझे विश्वास है कि दिशा वकानी वापस नहीं आ सकतीं। उनके दो बच्चे हैं। वह मेरी बहन की तरह हैं। आज भी हमारे उनके परिवार के साथ बहुत करीबी रिश्ते हैं। मेरी बहन दिशा वकानी ने मुझे राखी बांधी है। उनके पिता और भाई भी मेरे परिवार हैं। आप 17 साल तक साथ काम करते हैं, और यह आपका विस्तारित परिवार बन जाता है।

    यहां भी क्लिक करें - मिसेज रोशन सिंह सोढ़ी ने TMKOC में अपने आखिरी दिन का याद करते हुए लिखा भावुक पोस्ट

    तारक मेहता का उल्टा चश्मा में अब दिलीप जोशी, अमित भट्ट, मंदार चांदवडकर, मुनमुन दत्ता और तनुज महाशब्दे मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह शो 2008 से सोनी सब टीवी पर प्रसारित हो रहा है। यह शो वर्तमान में सोनीलिव पर स्ट्रीमिंग कर रहा है।

    एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।