• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कड़ा सुरक्षा घेरा भी नहीं बचा पाया Shweta Tiwari को, फट गए थे कपड़े

Shweta Tiwari रायपुर के एक शो में मॉब्ड हुई थी और वह उस घटना को डरावना बताती है।

By Sonal SharmaEdited By: Sonal Sharma
Publish Date: Tue, 07 Jan 2020 11:52:06 AM (IST)Updated Date: Fri, 10 Jan 2020 05:09:40 PM (IST)
कड़ा सुरक्षा घेरा भी नहीं बचा पाया Shweta Tiwari को, फट गए थे कपड़े

टीवी इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक Shweta Tiwari इन दिनों 'मेरे डैड की दुल्हन' और वेब शो 'हम तुम एंड देम' में नजर आ रही हैं। कुछ साल ब्रेक लेने के बाद अब Shweta Tiwari अपने करियर को गंभीरता से लेते हुए आगे बढ़ रही हैं। श्वेता तिवारी सोशल मीडिया की इस जनरेशन के दिल में भी जगह बना रही है और पहली बार बोल्ड अवतार में भी नजर आ रही है। श्वेता तिवारी को असली पहचान साल 2001 के शो कसौटी जिंदगी की प्रेरणा शर्मा के रोल में मिला। उन्होंने यह शो साल 2008 तक किया। प्रेरणा के नाम से मशहूर हुई श्वेता तिवारी का उस समय स्टारडम ऐसा बढ़ा कि वह जहां भी जाती थी उन्हें फैन्स की भीड़ घेर लेती थी।

श्वेता तिवारी ने खुद एक फैन मॉबिंग एक्सपीरियेंस पिंकविला से बातचीत के दौरान कहा था, 'कसौटी..शो के बाद में कई बार मॉब्ड होती थी। मॉल्स या शॉप्स जहां भी मैं जाती थी। मुझे याद है एक बार एक शो के लिए रायपुर गई थी, वहां मुझे भीड़ ने घेर लिया। सब लोग मेरे ऊपर टूट पड़े। खूब सिक्योरिटी थी और वे मुझे प्रोटेक्ट करने की कोशिश कर रहे थे। वे मुझे कॉर्नर में ले जाने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन सबने बुरी तरह से घेर लिया। मेरा शर्ट फटकर भीड़ के हाथों में पहुंच गया। मैंने अपने हाथों से खुद को ढका और मैं चिल्लाई बचाओ मुझे। मैं रोने लगी। सिक्योरिटी और ऑर्गनाइजर्स ने अपने शर्ट मुझे दिए और खुद को ढंकते हुए पार्किंग में गए और कार में बैठकर भागे। वह किसी की नई कार थी और लोगों ने उसके शीश तक फोड़ दिए थे। यह पल बहुत डरावना था।'


बता दें कि श्वेता ने साल 2010 में उन्होंने बिग बॉस 4 में हिस्सा लिया था और इस सीजन की विनर भी बनीं। साल 2013 में परवरिश- कुछ खट्टी कुछ मीठी में स्वीटी अहलूवालिया का रोल किया। साल 2015 में बेगुसराय में बिंदीय रानी की भूमिका निभाईं थी। उनके बाद उन्होंने तीन साल का गैप ले लिया था।

उनका बोल्ड अवतार ऑल्टबालाजी और जी5 के वेब शो हम तुम एंड देम में देखने को मिला जिसका ट्रेलर वायरल हो गया था।

श्वेता की निजी जिंदगी में फिर उतार-चढ़ाव रहे। अपने दूसरे पति अभिनव कोहली से भी वे अलग हो गई हैं। लेकिन पलक और बेटे रेयांश के साथ वह जिंदगी में आगे बढ़ गई है। उनके इंस्टाग्राम पर बच्चों के साथ खूब फोटो और वीडियो नजर आते हैं।

View this post on Instagram

❤️❤️❤️ @palaktiwarii #etherealgirl

A post shared by Shweta Tiwari (@shweta.tiwari) on Dec 28, 2019 at 12:36am PST

View this post on Instagram

Merry wala Christmas 🧝‍♀️ ❤️#nanhayatri

A post shared by Shweta Tiwari (@shweta.tiwari) on Dec 25, 2019 at 8:37pm PST