एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Akshay Kumar Bhoot Bangla: एक्टर अक्षय कुमार 14 साल बाद निर्देशक प्रियदर्शन की फिल्म में काम करते नजर आएंगे। आज (सोमवार) अक्षय ने अपने 57वें बर्थडे पर इसका एलान किया। इस अपकमिंग मूवी का नाम 'भूत बंगला' है।
अक्षय कुमार ने फिल्म का फर्स्ट लुक भी शेयर किया, जिससे देखकर लगता है कि यह मूवी हॉरर कॉमेडी होगी। यह फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इससे पहले अक्षय और प्रियदर्शन की जोड़ी ने 2007 में 'भूल भुलैया' में काम किया था। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी ब्लॉकबस्टर थी।
मोशन पोस्टर को शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा, 'मेरे जन्मदिन पर हर साल आपके प्यार के लिए धन्यवाद। इस साल भूत बंगला के पहले लुक के साथ सेलिब्रेट कर रहा हूं। मैं फिर से प्रियदर्शन के साथ काम करने के लिए एक्साइटेड हूं। यह ड्रीम कोलैबोरेशन लंबे समय बाद आ रहा है। इस अविश्वसनीय यात्रा को आप सभी के साथ शेयर करने का इंतजार नहीं कर सकता।'
एक यूजर ने कहा कि अक्षय और प्रियदर्शन थिएटर को स्टेडियम में बदल सकते हैं। दूसरे ने कहा, 'रिलीज से पहले ऑफिशियल ब्लॉकबस्टर।' एक अन्य यूजर ने कहा कि जादुई जोड़ी 7वीं बार काम कर रही है। वहीं, एक फैंस ने कमेंट किया कि अक्षय+प्रियदर्शन- मास्टरपीस।
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार, अजय देवगन, टाइगर श्रॉफ, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर, विक्की कौशल और अर्जुन कपूर जैसे दमदार कलाकार नजर आएंगे। सिंघम अगेन इस साल 1 नवंबर को रिलीज होने के लिए तैयार है।
इस एक्शन थ्रिलर फिल्म का निर्देशन संदीप केवलानी और अभिषेक कपूर ने किया है। इसमें अक्षय कुमार, सारा अली खान और निमरत कौर मुख्य भूमिका में हैं।
तेलुगु भाषा फिल्म का निर्देशन मुकेश कुमार सिंह ने किया है। इसमें अक्षय कुमार, जोसिता अनोला रोड्रिग्स, प्रभास, विष्णु मांचू, नयनतारा, काजल अग्रवाल और मोहन बाबू लीड रोल में हैं। यह फिल्म इस साल दिसंबर में रिलीज हो सकती है। हालांकि निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज की डेट की पुष्टि नहीं की है।
कोर्ट रूम ड्रामा अपनी तीसरी फिल्म के साथ वापसी करने को तैयार है। इसमें अक्षय कुमार, अरशद वारसी, हुमा कुरैशी, सौरभ शुक्ला, अर्जुन पांचाल और अमृता राव प्रमुख भूमिकाओं में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म 10 अप्रैल 2025 को रिलीज होगी।