• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kannappa के साथ होगा अक्षय कुमार का तेलुगु में डेब्‍यू, पहला लुक आया सामने, फैन्‍स उत्‍साहित

बॉलीवुड के सुपरस्‍टार अक्षय कुमार ने हाल ही में अपना जन्‍मदिन मनाया। इस मौके पर उनकी पहली तेलुगु फिल्‍म का पहला लुक आज सामने आ गया है। इसमें एक कंधे पर रुद्राक्ष को देखकर यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसमें अक्षय भगवान शिव की भूमिका निभा सकते हैं।

By Navodit SaktawatEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Wed, 11 Sep 2024 08:54:50 PM (IST)Updated Date: Wed, 11 Sep 2024 09:09:49 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Kannappa के साथ होगा अक्षय कुमार का तेलुगु में डेब्‍यू, पहला लुक आया सामने, फैन्‍स उत्‍साहित
Kannappa फिल्‍म में अक्षय कुमार भगवान शिव की भूमिका निभा सकते हैं।

HighLights

  1. विष्णु मांचू की फैंटेसी ड्रामा फिल्म होगी कन्नप्पा।
  2. इसमें प्रभास, मोहनलाल और नयनतारा भी होंगे।
  3. पहला लुक रिवील होने पर सोशल मीडिया पर चर्चा।

एंटरटेनमेंट डेस्‍क, इंदौर। अक्षय कुमार विष्णु मांचू की अगली फैंटेसी ड्रामा फिल्म कन्नप्पा के साथ तेलुगु में डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा अभी तक नहीं की गई है। हाल ही में अक्षय कुमार के जन्मदिन पर, विष्णु ने सोशल मीडिया पर अभिनेता का पहला लुक शेयर किया। इसे देखने के बाद अक्षय के प्रशंसक बेहद उत्साहित हैं। ऐसा लग रहा है कि अक्षय भगवान शिव की भूमिका निभाएंगे।

अपने एक्स हैंडल पर विष्णु ने लुक शेयर करते हुए अक्षय कुमार को शुभकामनाएं दीं। उन्‍होंने लिखा कि “हैप्‍पी बर्थडे टू द वन एंड ओन्‍ली अक्षय कुमर! आपके खास दिन पर शुभकामनाएं!” पोस्टर में, अक्षय कुमार का हाथ भगवान शिव के हाथ की तरह दिखाई दे रहा है। पोस्टर पर यह भी लिखा है “भगवान शिव सभी लोकों पर सर्वोच्च शक्ति रखते हैं, लेकिन वे अपने भक्‍तों की भक्ति के आगे सदा समर्पित रहते हैं।”


naidunia_image

सोशल मीडिया पर मिल रहे कमेंट्स

पोस्टर शेयर होते ही प्रशंसकों ने प्रतिक्रिया दी। एक प्रशंसक ने लिखा, “सर तस्वीर में हथियार की जानकारी नहीं है।” दूसरे यूजर ने लिखा, “अक्षय हर जगह हैं भारतीय सिनेमा के बॉस।” इससे पहले ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने एक्स हैंडल पर इस खबर की पुष्टि की थी और लिखा था, "बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार और विष्‍णु मांचू की बिग बजट फिल्म Kannappa के कलाकारों में शामिल हो गए हैं। गत मार्च में निर्माताओं ने महा शिवरात्रि के शुभ अवसर पर पहला लुक जारी किया था। इसे भी काफी पसंद किया गया था।

फिल्‍म की कास्टिंग

फिल्म में प्रभास, मोहनलाल और नयनतारा भी शामिल होंगे। यह फिल्म अक्षय की तेलुगु सिनेमा में पहली फिल्म है, हालांकि उन्होंने द्विभाषी फिल्म 'अशांत' (1993) में भूमिका निभाई थी, जिसे कन्नड़ में 'विष्णु विजया' के रूप में रिलीज़ किया गया था।

बर्थडे पर दिखाया था भूत बंग्‍ला का फर्स्‍ट लुक

बीते 9 सितंबर को अपने जन्मदिन पर अक्षय कुमार ने अपनी हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत बंग्ला का पहला लुक भी शेयर किया। इस लुक में अक्षय कुमार दूध पीते हुए नज़र आ रहे हैं और उनके कंधे पर एक काली बिल्ली बैठी हुई है। इस नई हॉरर-कॉमेडी के बारे में अभी ज़्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन कयास है कि इसमें काला जादू शामिल होगा, जिसमें अक्षय तीन हीरोइनों के साथ काम करेंगे।

Happy Birthday to the one and only Mr. Akshay Kumar!

Best wishes on your special day! 💫

@akshaykumar #HappyBirthdayAkshayKumar pic.twitter.com/y7UZeyD8DE

— Vishnu Manchu (@iVishnuManchu) September 9, 2024

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।