• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Animal Teaser Out: धमाकेदार एक्शन के साथ लौट रहे हैं रणबीर कपूर, रिलीज हुआ 'एनिमल' का टीजर

अनिल कपूर का इस फिल्म में अलग ही अंदाज देखने को मिला है। रश्मिका मंदाना फिल्म में सिंपल हाउस वाइफ के लुक में दिखाई दे रही हैं।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Thu, 28 Sep 2023 11:28:14 AM (IST)Updated Date: Thu, 28 Sep 2023 11:54:57 AM (IST)
Animal Teaser Out: धमाकेदार एक्शन के साथ लौट रहे हैं रणबीर कपूर, रिलीज हुआ 'एनिमल' का टीजर
Animal teaser

HighLights

  1. रणबीर के बर्थडे पर एनिमल का टीजर रिलीज।
  2. लंबे समय के बाद वापसी करेंगे रणबीर।
  3. सख्त रोल में नजर आएंगे अनिल कपूर।

Animal Teaser Out: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म 'एनिमल' को लेकर काफी चर्चा में बने हुए थे। फिल्म के फर्स्ट लुक के बाद से ही फैंस इस फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड थे। आज रणबीर कपूर के बर्थडे पर फिल्म का धमाकेदार टीजर रिलीज कर दिया गया है। टीजर के साथ ही बॉबी देओल, अनिल कपूर और रश्मिका मंदाना का फर्स्ट लुक भी देखने को मिला है। अनिल कपूर का इस फिल्म में अलग ही अंदाज देखने को मिला है। रश्मिका मंदाना फिल्म में सिंपल हाउस वाइफ के लुक में दिखाई दे रही हैं। 'एनिमल' फिल्म को साउथ के फेमस डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने डायरेक्ट किया है।

View this post on Instagram

A post shared by T-Series (@tseries.official)

खूंखार अंदाज में दिखाई दिए रणबीर

बता दें कि एनिमल फिल्म के साथ रणबीर कपूर काफी लंबे समय के बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। रिलीज के किए गए टीजर में देखा जा सकता है कि रश्मिका मंदाना और रणबीर कपूर आपस में बातचीत कर रहे होते हैं। तभी रश्मिका रणबीर से उनके पिता के बारे में बात करती हैं और वे गुस्सा हो जाते हैं। अनिल कपूर फिल्म में रणबीर के पिता बने हैं, जो काफी सख्त हैं। वे उन्हें मारते हैं और कहते हैं कि उन्होंने जानवर पैदा किया है। टीजर में शुरू में रणबीर का लुक काफी सिंपल दिखाई देता है, लेकिन बाद में एक्टर काफी खूंखार दिखाई देते हैं।


इस दिन रिलीज होगी फिल्म

टी सीरीज ने अपने सोशल मीडिया पर 'एनिमल' का टीजर शेयर किया है। इस टीजर को शेयर करने के साथ ही कैप्शन में लिखा गया है, 'एनिमल' टीजर यहां है। इस टीजर के साथ ही अनिल कपूर स्टारर इस फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। रणबीर कपूर की ये फिल्म 1 दिसंबर 2023 को थिएटर में रिलीज होने वाली है। फिल्म के सीन्स को देख अब फैंस 'एनिमल' के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म का कॉन्सेप्ट काफी अलग दिखाई दे रहा है, जिसके कारण दर्शक भी इस फिल्म में दिलचस्पी ले रहे हैं।