• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Border 2 Announcement: हिंदुस्‍तान को सलाम कहने 27 साल बाद लौट रहे हैं सनी देओल, बार्डर 2 का अनाउंसमेंट

Border 2 Announcement: ऐसा कोई भी साल खाली नहीं जाता है जब 15 अगस्‍त और 26 जनवरी पर बार्डर फिल्‍म का मशहूर गीत संदेशे आते हैं, गीत ना सुनाई देता हो। क...और पढ़ें

By Navodit SaktawatEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Thu, 13 Jun 2024 04:11:52 PM (IST)Updated Date: Thu, 13 Jun 2024 04:50:57 PM (IST)
Border 2 Announcement: हिंदुस्‍तान को सलाम कहने 27 साल बाद लौट रहे हैं सनी देओल, बार्डर 2 का अनाउंसमेंट
अभिनेता सनी देओल ने आज फिल्‍म बार्डर 2 का अनाउंसमेंट वीडियो शेयर किया है।

HighLights

  1. बार्डर फिल्‍म 13 जून 1997 को रिलीज हुई थी।
  2. इसका निर्देशन जेपी दत्‍ता ने किया था।
  3. रिलीज होने के 27 साल बाद अब सीक्‍वेल घोषित हुआ है।

एंटरटेनमेंट डेस्‍क, इंदौर। Border 2 Announcement: संदेशे आते हैं, हमें तड़पाते हैं....यह गीत हर साल राष्‍ट्रीय पर्वों पर हर जगह सुनाई देता है। 1997 में आई फिल्‍म 'बार्डर' का यह गीत देश भक्ति की पहचान और पर्याय बन चुका है। इस फिल्‍म के प्रशंसकों के लिए अच्‍छी खबर है।

प्रदर्शन के 27 साल बाद इसका सीक्‍वेल आ रहा है। एक्‍टर सनी देओल (Sunny Deol) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्‍म बार्डर 2 (Border 2) की घोषणा का वीडियो शेयर किया है। वीडियो के बैकग्राउंड में उनकी आवाज़ में संवाद है जिसमें कहा गया गया है कि '27 साल पहले एक फौजी ने वादा किया था कि वो वापस आएगा। अब उसी वादे को पूरा करने और हिंदुस्‍तान की मिट्टी को सलाम कहने आ रहा है फिर से'। वीडियो खत्‍म होने पर 'संदेशे आते हैं' गीत की भी हल्‍की झलक है।


फिल्‍मकार जेपी दत्‍ता की यह मशहूर फिल्‍म 13 जून 1997 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित की गई थी। आज इसके 27 साल पूरे हो गए हैं। यह एक मल्‍टी स्‍टार फिल्‍म थी। इसमें तब सनी देओल के अलावा सुनील शेट्टी, अक्षय खन्‍ना, जैकी श्राफ सहित कई कलाकारों ने स्‍क्रीन शेयर की थी। इसके सीक्‍वेल को लेकर लंबे समय से चर्चाएं चल रही थीं और आज यह वीडियो जारी होने के साथ ही सारी अटकलें खत्‍म हो गईं हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)

देश की सबसे बड़ी युद्ध फिल्‍म

अनाउंसमेंट के वीडियो में बार्डर 2 (Border 2) को देश की सबसे बड़ी युद्ध फिल्‍म का तमगा दिया गया है। जहां तक फिल्‍म मेकिंग की बात है, इसका निर्माण भूषण कुमार, कृष्‍ण कुमार, जेपी दत्‍ता और निधि दत्‍ता कर रहे हैं। अनुराग सिंह इस फिल्‍म का निर्देशन करेंगे।

naidunia_image

प्रशसंकों में जबर्दस्‍त उत्‍साह

सोशल मीडिया पर बार्डर 2 (Border 2) की घोषणा होते ही इस फिल्‍म के प्रशंसकों में जबर्दस्‍त उत्‍साह छा गया है। पोस्‍ट पर कई कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया कि पाजी, फिल्‍म देखकर तो मज़ा ही आ जाएगा। एक अन्‍य ने लिखा कि फिल्‍म को देखने के लिए बेसब्री से इंतज़ार कर रहा हूं। एक और यूजर ने लिखा कि ये तो बहुत ही शानदार घोषणा है सर जी, वाह।

naidunia_image