• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Superman Trailer: नए चेहरे के साथ धूम मचाने आया सुपरमैन, जानें ट्रेलर में क्या है खास

सुपरमैन का फाइनल ट्रेलर एक्शन और रोमांच से भरपूर है, जो फैंस के दिलों को जीत रहा है। डीसी सुपरहीरो यूनिवर्स की अगली पेशकश का निर्देशक हॉलीवुड के दिग्ग...और पढ़ें

By Aditya KumarEdited By: Aditya Kumar
Publish Date: Thu, 12 Jun 2025 02:19:27 PM (IST)Updated Date: Thu, 12 Jun 2025 02:19:27 PM (IST)
Superman Trailer:  नए चेहरे के साथ धूम मचाने आया सुपरमैन, जानें ट्रेलर में क्या है खास
सुपरमैन का ट्रेलर रिलीज

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली (Superman Trailer)। हर बार अपने दुश्मन को धूल चटाने वाला सुपरमैन फिर एक बार आ रहा है। हॉलीवुड के सफल सुपरहीरो मूवी फ्रेंचाइजी का जब भी जिक्र होता है तो उसमें लोग सुपरमैन को जरुर याद करते है। बड़े पर्दे पर एक बार फिर वापसी करने वाले सुपरमैन का फाइनल ट्रेलर जारी हो गया है। इस बार सुपरमैन एक नए चेहरे के साथ लोगों को लुभाने आ रहा है।

नया चेहरा कई नए रोमांच साथ ला रहा है

इस बार रिपोर्टर क्लार्क केंट उर्फ सुपरमैन (David Corenswet) का नया चेहरा कई नए रोमांच भी अपने साथ ला रहा है। हॉलीवुड और डीसी के फैन इस नए फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड दिख रहे है। सुपरमैन के फाइनल ट्रेलर (Superman 2025 Trailer) में इस बार कुछ अनोखा और नयापन दिख रहा है. आइए जानते है क्या...


इस बार लेक्स लूथर और भी ज्यादा पावरफुल

पिछले पार्ट्स की बात करें तो सुपरमैन को चुनौती देने वाले लेक्स लूथर को हर बार मुंह की खानी पड़ती है। इंसानियत को मिटाकर पूरी दुनियाभर में राज करने की चाह रखने वाला लेक्स सुपरमैन की शक्तियों को हासिल कर उसे मारना चाहता है। लेकिन इस बार लेक्स लूथर और भी ज्यादा पावरफुल हो गया है।

naidunia_image

दुश्मन का टारगेट केवल सुपरमैन नहीं...

इस बार दुश्मन का टारगेट केवल सुपरमैन नहीं बल्कि उसका परिवार और गर्लफ्रेंड लुइस लेन (Rachel Brosnahan) भी है। फिल्म के ट्रेलर में भी आपको इस चीज की झलक देखने को मिल सकती है। 2 मिनट 16 सेकेंड के इस ट्रेलर में आपको भरपूर एक्शन और रोमांच मिलेगा। साथ ही सुपरमैन में नए किरदारों की एंट्री भी हुई है।

11 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

सुपरमैन की इस पेशकश को लेकर निर्देशक हॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर जेम्स गन आ रहे है। डीसी सुपरहीरो यूनिवर्स की इस फिल्म से लोगों को काफी उम्मीद है। यह फिल्म 11 जुलाई 2025 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

इसे भी पढ़ें... Jagran Theatre: कोर्टरूम ड्रामा के रोमांच से भरपूर '12 यंग्री मैन', जानें कब और कहां देख सकेंगे ये प्ले