• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Krrish 4: राकेश रोशन ने शेयर किया ‘कृष 4’ से जुड़ा बड़ा अपडेट, इस दिन से शुरू होगी फिल्म की शूटिंग

ऋतिक ने कंफर्म किया था कि फिल्म 'कृष 4' की शूटिंग जल्द ही शुरू होगी, लेकिन अब उनके पिता राकेश रोशन ने भी फिल्म की शूटिंग से जुड़ा एक अपडेट शेयर किया ह...और पढ़ें

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Fri, 04 Aug 2023 01:31:29 PM (IST)Updated Date: Fri, 04 Aug 2023 01:31:29 PM (IST)
Krrish 4: राकेश रोशन ने शेयर किया ‘कृष 4’ से जुड़ा बड़ा अपडेट, इस दिन से शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
Krrish 4 shooting

Krrish 4: ऋतिक रोशन इस समय अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। विक्रम वेधा के बाद अब जल्द ही एक्टर यश राज के बैनर तले बन रही स्पाई यूनिवर्स फिल्म फाइटर में नजर आएंगे। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी इस फिल्म में ऋतिक पहली बार स्क्रीन पर दीपिका पादुकोण के साथ दिखाई देंगे। हालांकि, अब दर्शक इस बात को जानने के लिए काफी एक्साइटेड हैं कि ऋतिक की सुपरहिट फ्रेंचाइजी फिल्म कृष 4 कब आ रही है। ऋतिक ने कंफर्म किया था कि फिल्म 'कृष 4' की शूटिंग जल्द ही शुरू होगी, लेकिन अब उनके पिता राकेश रोशन ने भी फिल्म से जुड़ा एक अपडेट शेयर किया है।

View this post on Instagram

A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan)

बिग बजट में बनेगी 'कृष 4'

बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड फिल्मों की हालत देखते हुए 'कृष 4' को लेकर बड़ा फैसला किया गया है। राकेश रोशन की 'कृष' बॉलीवुड की हिट फ्रेंचाइजी में से एक है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान ऋतिक और फिल्म के निर्देशक राकेश रोशन ने कहा, "ऑडियंस थिएटर में वापस नहीं आ रही है, ये मेरे लिए एक बड़ा सवाल है। कृष एक बहुत बड़ी फिल्म होने वाली है। दुनिया बहुत छोटी हो गई है और बच्चे आज के समय में हॉलीवुड की सुपरहीरो फिल्म देखने के आदि हो गए हैं। उन फिल्मों का बजट लगभग 500-600 मिलियन तक का होता है। हालांकि, उनके मुकाबले हमारे फिल्म 'कृष 4' का बजट लगभग 200 से 300 करोड़ है।"


View this post on Instagram

A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan)

साल 2024 में शुरू होगी कृष 4 की शूटिंग

इसके आगे राकेश कहते हैं, "फिल्म को वह लुक कैसे दिया जाए। मैं 10 के बजाय 4 सीक्वेंस बना सकता हूं, लेकिन उनके एक्शन की क्वालिटी मैच होनी चाहिए। वीएफएक्स अच्छे होने चाहिए। हम देख रहे हैं कि फिल्म का बजट और प्रोडक्शन कॉस्ट कैसे मेंटेन रहे। बड़ी-बड़ी फिल्में जो आज के समय में रिलीज हो रही हैं, अच्छा बिजनेस नहीं कर रही हैं। हम निश्चित तौर पर कदम आगे बढ़ाएंगे, लेकिन आज के हालातों को देखते हुए, जहां फिल्म अच्छा नहीं कर पा रही हैं और प्रोडक्शन कॉस्ट तक नहीं निकाल पा रही हैं, ऐसे में हम फिलहाल कुछ नहीं सोच रहे हैं। ये फिल्म जरूर बनेगी, लेकिन इस साल नहीं।" बता दें कि 'कोई मिल गया' फिल्म की फ्रेंचाइजी, 'कृष' और 'कृष 3' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया था। फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ प्रियंका चोपड़ा भी मुख्य भूमिका में नजर आई थीं।

View this post on Instagram

A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan)