• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Main Atal Hoon: पूरी हुई 'मैं अटल हूं' की शूटिंग, पंकज त्रिपाठी ने वीडियो शेयर कर लिखा खास कैप्शन

हाल ही में पंकज त्रिपाठी ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर 'मैं अटल हूं' फिल्म की शूटिंग पूरी होने की जानकारी दी।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Sat, 15 Jul 2023 04:31:39 PM (IST)Updated Date: Sat, 15 Jul 2023 04:31:39 PM (IST)
Main Atal Hoon: पूरी हुई 'मैं अटल हूं' की शूटिंग, पंकज त्रिपाठी ने वीडियो शेयर कर लिखा खास कैप्शन
Main Atal Hoon Shooting Completed

Main Atal Hoon: बॉलीवुड के शानदार एक्टर पंकज त्रिपाठी की फिल्म और उनके किरदार अक्सर लोगों के दिलों में बस जाते हैं। अपने दो दशक के फिल्मी करियर में पंकज त्रिपाठी ने कई किरदार निभाए हैं। वहीं अब वे अटल बिहारी वाजपेयी के किरदार में नजर आने वाले हैं। एक्टर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपनी अपकमिंग फिल्म की जानकारी दी है। पंकज त्रिपाठी की फिल्म 'मैं अटल हूं' की शूटिंग पूरी हो चुकी है। फिल्म की शूटिंग मुंबई, दिल्ली, कानपुर और लखनऊ समेत कई लोकेशन पर 45 दिनों तक चली है। फिल्म की टीम ने हाल ही में मुंबई में रैप-अप किया।

View this post on Instagram

A post shared by Pankaj Tripathi (@pankajtripathi)

पूरी हुई मैं अटल हूं की शूटिंग

बता दें कि 'मैं अटल हूं' फिल्म दिवंगत पीएम 'अटल बिहारी वाजपेयी' की बायोपिक है। इस फिल्म का निर्देशन रवि जाधव ने किया है। फिल्म की शूटिंग पूरी होने का एलान करते हुए पंकज त्रिपाठी ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें फिल्म की शूटिंग के दौरान के कुछ शॉट्स दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ एक्टर ने खास कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा 'यह अटल सफर हमेशा के लिए यादगार रहेगा। श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी जैसे महानुभाव व्यक्तित्व के पहलू को बड़े पर्दे पर साकार करने के लिए खुद को भाग्यशाली समझता हूं। मैं अटल हूं की शूटिंग पूरी हुई।'


View this post on Instagram

A post shared by Pankaj Tripathi (@pankajtripathi)

लीड रोल में होंगे पंकज त्रिपाठी

जब फिल्म की शूटिंग लखनऊ में की गई थी तो पंकज त्रिपाठी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात की थी। ये फिल्म अटल बिहारी वाजपेयी की बर्थ एनिवर्सरी 25 दिसंबर को रिलीज की जाएगी। फिल्म को लेकर दर्शक काफी एक्साइटेड हैं। इस फिल्म की कहानी में अटल बिहारी के बचपन से लेकर तीन बार प्रधानमंत्री बनने तक के सफर को दिखाया गया है। इस फिल्म का निर्माण विनोद भानुशाली, संदीप सिंह, सैम खान और कमलेश भानुशाली कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Pankaj Tripathi (@pankajtripathi)