• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

OTT Release Weekend: बॉलीवुड वाइव्स, हेलबाउंड से लेकर नीना गुप्ता की 1000 बेबीज, इस हफ्ते मनोरंजन का लगेगा तड़का

इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म पर शानदार कंटेंट की बौछार हुई है। नेटफ्लिक्स, अमेजॉन प्राइम वीडियो, जियो सिनेमा और डिजनी हॉटस्टार पर कई नई फिल्में और वेबसीरीज रिलीज हुई हैं। दर्शकों को रोमांचक कहानियां और बेहतरीन प्रदर्शन का अनुभव मिलेगा।

By Anurag MishraEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Sun, 20 Oct 2024 07:30:00 AM (IST)Updated Date: Sun, 20 Oct 2024 07:30:00 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
OTT Release Weekend: बॉलीवुड वाइव्स, हेलबाउंड से लेकर नीना गुप्ता की 1000 बेबीज, इस हफ्ते मनोरंजन का लगेगा तड़का
इस वीकेंड देखें ये फिल्में व वेब सीरीज।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। आपको फिल्मों और वेबसीरीज में अच्छा कंटेंट देखना अच्छा लगता है, तो यह हफ्ता आपका शानदार बीतने वाला है। इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई फिल्में और वेबसीरीज रिलीज हुई हैं। आप नेटफ्लिक्स, अमेजॉन प्राइम वीडियो, जियो सिनेमा, डिजनी हॉटस्टार सहित कई प्लेटफॉर्म पर इनको देख सकते हैं। आइए आपको इन फिल्मों और वेबसीरीज की लिस्ट बताते हैं...

‘फैबुलस लाइव्स वर्सेस बॉलीवुड वाइव्स’

फैबुलस लाइव्स वर्सेस बॉलीवुड वाइव्स का तीसरा सीजन रिलीज हो रहा है। इसिको आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। यह सीजन दिल्ली और मुंबई के एलिट क्लास परिवारोंके बीच राइवलरी पर बनाया गया है। इस सीजन में आपको रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी, शालिनी पासी और कल्याणी साहा चावला नजर आएंगे।


हेलबाउंड

हेलबाउंट एक्शन और सस्पेंश से भरपूर है। इसका दूसरा सीजन रिलीज हो गया है। आप इसका आनंद लेना चाहते हैं, तो नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन होना जरूरी है।

1000 बेबीज

नीना गुप्ता की एक्टिंग बेमिशाल है। उनकी हाल ही में रिलीज फिल्म 1000 बेबीज शानदार है। यह डिज्नी प्लस हॉस्टार पर उपलब्ध है। इसमें नीना गुप्ता का लुक बहुत ही कमाल का है।

रीता सान्याल

रीता सान्या वेब सीरीज है, जिसमें केरला फाइल्स फेम अदा शर्मा ने एक्टिंग का जलवा बिखेरा है। यह सीरीज आपको डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखने को मिलेगी। इसमें अदा शर्मा की काफी तारीफ हो रही है।

गो अहेड, ब्रदर

आपको क्राइम सीरीज देखना पसंद है, तो गो अहेड, ब्रदर नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। यह सीरीज काफी पसंद की जा रही है। इसमें थ्रिलर और सस्पेंश की भरमार है।

आपको बॉलीवुड की फिल्में देखना पसंद है, तो आप वीकेंड पर अजय देवगन की दृश्यम, सिंगम, रणबीर कपूर की एनिमल और कार्तिक आर्यान की भूल भुलैया 2 का मजा ले सकते हैं।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।