• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pushpa 2 Teaser Out: सामने आया 'पुष्पा: द रुल' का टीजर, सबसे अलग अवतार में नजर आए अल्लू अर्जुन

फिल्म के पहले पार्ट के सुपरहिट होने के बाद फैंस को पुष्पा 2 का बेसब्री से इंतजार था। अब आखिरकार उनका इंतजार खत्म हुआ।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Mon, 08 Apr 2024 11:25:31 AM (IST)Updated Date: Mon, 08 Apr 2024 11:46:29 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Pushpa 2 Teaser Out: सामने आया 'पुष्पा: द रुल' का टीजर, सबसे अलग अवतार में नजर आए अल्लू अर्जुन
पुष्पा 2 का टीजर आया सामने।

HighLights

  1. पुष्पा द रूल (पुष्पा 2) (Pushpa 2) का फैंस दो साल से इंतजार कर रहे हैं।
  2. इस बीच फिल्म की टीजर रिलीज डेट से पर्दा उठ गया है।
  3. पुष्पा 2 इस साल 15 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज होगी।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Pushpa 2 Teaser: साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन आज यानी 8 अप्रैल को अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में इस खास दिन पर अल्लू अर्जुन अपने फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज लेकर आए हैं। एक्टर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पुष्पा: द रुल' का टीजर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के पहले पार्ट के सुपरहिट होने के बाद फैंस को पुष्पा 2 का बेसब्री से इंतजार था। अब आखिरकार उनका इंतजार खत्म हुआ और नए अंदाज में एक बार फिर पुष्पा दर्शकों के सामने हाजिर है। फैंस इस धमाकेदार टीजर को देखने के बाद फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

naidunia_image

साड़ी पहने, काली लुक में नजर आए अल्लू अर्जुन

इस टीजर को देखने के बाद कहा जा सकता है कि एक बार फिर अल्लू अर्जुन पर्दे पर छाने वाले हैं। कुछ ही दिनों बाद 'पुष्पा: द रुल' की कहानी से पर्दा उठ जाएगा। रिलीज किए गए टीजर में लाल चंदन की तस्करी का कारोबार और इसके राजा पुष्पा राज का झन्नाटेदार अंदाज देखने को मिल रहा है। अपने बर्थडे के मौके पर अल्लू अर्जुन ने फैंस को रिटर्न गिफ्ट दिया है। जहां एक तरफ सभी फैंस एक्टर को जन्मदिन की भर-भरकर बधाईयां दे रहे थे, वहीं अब रिलीज किए गए टीजर की जमकर तारीफ हो रही है। साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म की पुष्पा के अंत में पुष्पा राज का सामना अपने ही जैसे पुलिस वाले से होता दिखाया गया था। अब 'पुष्पा: द रुल' में इस कहानी का आगे बढ़ाया जाएगा।


इस दिन रिलीज होगी पुष्पा 2

सामने आए टीजर में पुष्पा यानी अल्लू अर्जुन का काफी शानदार लुक देखने को मिल रहा है। एक्टर अपने पैरों में घुंघरू, कानों में झुमका, आंखों में काजल लगाए नजर आए। इस कहानी को आगे देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड थे। बता दें कि फिल्म 'पुष्पा द राइज' का डायरेक्शन सुकुमार ने किया है। वहीं, प्रोडक्शन मैत्री मूवी मेकर्स ने किया है। पुष्पा के दूसरे पार्ट में अल्लू अर्जुन के साथ एक बार फिर रश्मिका मंदाना और फहद हासिल नजर आएंगे। यह फिल्म इस साल स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त पर सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।