• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

3 Idiots Sequel: पर्दे पर फिर धमाल मचाने आ रहे हैं रेंचो, राजू और फरहान? सामने आया 3 इडियट्स के सीक्वल का बड़ा अपडेट

3 idiots के सीक्वल को लेकर हाल ही में फिल्म के राजू यानी शरमन जोशी ने बड़ा अपडेट शेयर किया है।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Fri, 30 Jun 2023 02:49:18 PM (IST)Updated Date: Fri, 30 Jun 2023 02:49:18 PM (IST)
3 Idiots Sequel: पर्दे पर फिर धमाल मचाने आ रहे हैं रेंचो, राजू और फरहान? सामने आया 3 इडियट्स के सीक्वल का बड़ा अपडेट

3 Idiots Sequel: बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक रही '3 इडियट्स' फिल्म को आज भी लोग उतना ही पसंद करते हैं, जितना रिलीज के समय किया गया था। फिल्म को लेकर आज भी लोगों में उतना ही क्रेज है। साल 2009 में रिलीज हुई इस फिल्म को लोगों का खूब प्यार मिला था। हाल ही में शरमन जोशी ने अपनी अपकमिंग सीरीज कफस के प्रमोशन के दौरान 3 इडियट्स के सीक्वल को लेकर बड़ी जानकारी दी है। जब एक्टर से 3 इडियट्स के सीक्वल को लेकर उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने बताया कि इस फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी इसके दूसरे पार्ट की कहानी पर काम कर रहे हैं।

सीक्वल पर किया जा रहा काम

दरअसल एक इंटरव्यू के दौरान शरमन जोशी ने 3 इडियट्स के दूसरे पार्ट के बारे में बताया 'कितना मजा आएगा अगर ये हुआ तो….आप सभी को बता दूं, राजू सर को पता है कि आप कितनी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वे दर्शकों को कभी निराश नहीं करते हैं, उन्होंने एक-दो बार कुछ कहानियां शेयर की थीं लेकिन, कुछ महीने बाद जब उनसे पूछा गया कि उन कहानियों का क्या हुआ तो उन्होंने कहा कि वे कहानियां रुक गई थीं, वर्कआउट नहीं हो रहा था।'


भरपूर एंजॉय करेंगे दर्शक

आगे शरमन ने फिल्म के सीक्वल के बारे में बात करते हुए बताया 'वे इस फिल्म के सीक्वल को बनाने के लिए काफी एक्साइटेड हैं, वे फिलहाल फिल्म की कहानी पर काम कर रहे हैं। आप बेफिक्र रहिए, जब भी फिल्म की कहानी पूरी हो जाएगी हम उस कहानी पर काम करेंगे, एंजाॅय करेंगे और दर्शकों को एंजॉय कराएंगे।' बता दें कि साल 2009 में रिलीज हुई फिल्मों में से 3 इडियट्स ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फिल्म में शरमन जोशी के अलावा आमिर खान, आर माधवन, करीना कपूर, बोमन ईरानी, ओम वैद्य और मोना सिंह लीड रोल में थे।