• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Salaar Trailer: प्रभास की फिल्म ‘सालार’ के ट्रेलर और टीजर ने हासिल किए सबसे ज्यादा व्यूज, तोड़े कई रिकाॅर्ड

ट्रेलर का दर्शकों ने दिलखोल कर स्वागत किया है। इसकी भारी सफलता का सबूत इस बात से मिलता है कि इसने पिछले रिकॉर्ड तोड़ते हुए इतिहास रच दिया है।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Wed, 06 Dec 2023 06:05:19 PM (IST)Updated Date: Wed, 06 Dec 2023 06:05:19 PM (IST)
Salaar Trailer: प्रभास की फिल्म ‘सालार’ के ट्रेलर और टीजर ने हासिल किए सबसे ज्यादा व्यूज, तोड़े कई रिकाॅर्ड
Salaar part 1 ceasefire

HighLights

  1. ट्रेलर में प्रभास की दुनिया का एक बड़ा व्यू देखने को मिला है।
  2. फिल्म में बहुत सारा एक्शन और एक्साइटमेंट होगा।
  3. ट्रेलर और टीजर ने सभी भाषाओं में 150 मिलियन व्यूज हासिल किए।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Salaar Trailer Breaks Records: होम्बले फिल्म्स की 'सालार: पार्ट 1 सीजफायर' एक बहुत ही रोमांच से भरी फिल्म है, जिसे देखने का भारत भर में मौजूद सभी दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में बतौर लीड प्रभास हैं। इसे प्रशांत नील ने डायरेक्ट किया है। फिल्म के रिलीज किए गए ट्रेलर और टीजर ने लोगों की एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ा दी है। इसे 22 दिसंबर को अलग-अलग भाषाओं में देखने के लिए सभी बेचैन हैं। सालार का ट्रेलर दर्शकों के लिए बहुत सारा एक्शन और इंटेंस इमोशन लेकर आया है। ट्रेलर में प्रभास की दुनिया का एक बड़ा व्यू देखने को मिला है। यह दिखाता है कि फिल्म में बहुत सारा एक्शन और एक्साइटमेंट होगा।

सालार ने हासिल किए सबसे ज्यादा व्यूज

रिलीज हुए ट्रेलर में सभी प्रभास को एक बार फिर एक्शन करते देख रहे हैं। साथ ही यह कहना गलत नहीं होगा की प्रभास हमेशा से एक्शन के लिए जाने जाते हैं। टीजर ने प्रभास के गुस्से को इंट्रोड्यूस किया है, जबकि ट्रेलर ने दर्शकों को खानसार नाम की एक दुनिया से रूबरू कराया है। अब तक कहानी की एक झलक मिली है, जिसमें प्रभास और पृथ्वीराज सुकुमारन के बीच की दोस्ती को देखा जा सकता है। इसी पर यह फिल्म आधारित है। ट्रेलर का दर्शकों ने दिलखोल कर स्वागत किया है। इसकी भारी सफलता का सबूत इस बात से मिलता है कि इसने पिछले रिकॉर्ड तोड़ते हुए इतिहास रच दिया है। ट्रेलर और टीजर ने सभी भाषाओं में 150 मिलियन व्यूज हासिल किए।


View this post on Instagram

A post shared by Prabhas (@actorprabhas)

कई फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड

इसके अलावा टीजर को लीडिंग प्लेटफॉर्म पर 144 मिलियन व्यूज मिले। व्यूज मिलने के साथ-साथ ही इसे दर्शकों का काफी प्यार भी मिल रहा है। फिल्म के टीजर और ट्रेलर द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड ने भारतीय सिनेमा में एक ऐसा बेंचमार्क सेट किया है, जो इससे पहले किसी भी फिल्म ने हासिल नहीं किया है।

एक्शन निर्देशक प्रशांत नील और सबसे बड़े एक्शन सुपरस्टार प्रभास एक साथ शानदार प्रोजेक्ट लेकर आ रहे हैं। होम्बले फिल्म्स द्वारा निर्मित 'सालार: पार्ट 1' सीजफायर का निर्देशन फिल्म निर्माता प्रशांत नील ने किया हैं और इसमें प्रभास, श्रुति हासन, पृथ्वीराज सुकुमारन और जगपति बाबू जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।