• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Tiger 3 Teaser Out: गद्दारी के रास्ते पर चले सलमान खान, रिलीज हुआ 'टाइगर 3' का धमाकेदार टीजर

टाइगर 3 यशराज फिल्म्स के बैनर तले बन रही है। फिल्म का डायरेक्शन मनीष शर्मा कर रहे हैं। इस फिल्म का प्रोड्यूस आदित्य चोपड़ा ने किया है।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Wed, 27 Sep 2023 01:02:52 PM (IST)Updated Date: Wed, 27 Sep 2023 01:08:22 PM (IST)
Tiger 3 Teaser Out: गद्दारी के रास्ते पर चले सलमान खान, रिलीज हुआ 'टाइगर 3' का धमाकेदार टीजर
Tiger 3 teaser

HighLights

  1. टाइगर 3 एक सक्सेसफुल फ्रेंचाइजी साबित हुई है।
  2. YRF के 50 साल पूरे होने पर रिलीज होगी टाइगर 3।
  3. मेकर्स 'टाइगर 3' को पैन इंडिया रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं।

Tiger 3 Message Video Out: सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'टाइगर 3' जल्द ही सिनेमाघरों में वापसी करने वाली है। 6 सालों के बाद सलमान इस फिल्म से अपने एक्शन अवतार में वापस लौट रहे हैं। फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट देखते हुए मेकर्स से 'टाइगर 3' का पहला वीडियो रिलीज कर दिया है। हाल ही में 'टाइगर 3' की पहली झलक सामने आई है। फिल्म के पोस्टर रिलीज के समय से 'टाइगर 3' को लेकर काफी बज बना हुआ था। अब इंतजार खत्म हुआ और फिल्म मेकर्स ने 27 सितंबर को 'टाइगर 3' का पहला वीडियो दर्शकों के सामने पेश किया।

View this post on Instagram

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

इस दिन रिलीज होगी टाइगर 3

बता दें कि टाइगर 3 एक सक्सेसफुल फ्रेंचाइजी साबित हुई है। 'टाइगर 3' के पहले भी इस फिल्म के दो पार्ट आ चुके हैं, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया है। साल 2012 में टाइगर और साल 2017 में टाइगर जिंदा है रिलीज हो चुकी है। दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की और ब्लॉकबस्टर साबित हुई। टाइगर 3 को वाईआरएफ (YRF) के 50 साल पूरे होने के मौके पर रिलीज किया जाने वाला है। 'टाइगर 3' में सलमान खान लीड रोल में नजर आने वाले हैं। वहीं, उनके साथ कटरीना कैफ और इमरान हाशमी भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे। इतना ही नहीं, शाहरुख खान का भी इस फिल्म में क्रॉस ओवर होगा।


धमाकेदार एक्शन करते दिखेंगे सलमान

जिस तरह पठान फिल्म में सलमान खान का क्रॉसओवर देखने को मिला था, ठीक उसी तरह 'टाइगर 3' में भी देखने को मिलेगा। बता दें कि ये फिल्म यशराज फिल्म्स के बैनर तले बन रही है। फिल्म का डायरेक्शन मनीष शर्मा कर रहे हैं। इस फिल्म का प्रोड्यूस आदित्य चोपड़ा ने किया है। 'टाइगर 3' इस साल दिवाली पर रिलीज होने वाली है। फिल्म मेकर्स 'टाइगर 3' को पैन इंडिया रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं। फिल्म को हिंदी के साथ-साथ तमिल और तेलुगु में भी रिलीज किया जाएगा। फिल्म में सलमान अपने ऊपर लगे गद्दारी के धब्बे को हटाते दिखाई देंगे।