• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sanjay Dutt Film: संजय दत्त ने शेयर किया मजेदार पोस्टर, जेल में बंद नजर आए मुन्ना भाई और सर्किट

संजय दत्त और अरशद वारसी ने अपनी नई फिल्म का पोस्टर शेयर किया है। जिसमें दोनों जेल में खड़े नजर आ रहे हैं।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Thu, 26 Jan 2023 01:14:43 PM (IST)Updated Date: Thu, 26 Jan 2023 01:14:43 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Sanjay Dutt Film: संजय दत्त ने शेयर किया मजेदार पोस्टर, जेल में बंद नजर आए मुन्ना भाई और सर्किट

Sanjay Dutt Film: बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त और अरशद वारसी की जोड़ी दर्शकों को हमेशा से काफी पसंद आई है। दोनों एक्टर्स को एक साथ मुन्नाभाई एमबीबीएस फिल्म में देखा गया था। जिसके बाद से ही दोनों ने अपने किरदारों से दर्शकों के दिलों में अलग ही जगह बनाई। संजय दत्त का मुन्ना भाई के रूप में निभाया गया किरदार फैंस को बहुत पसंद आया था। वही अरशद वारसी सर्किट के किरदार में थे। इन दोनों की जोड़ी ने फिल्म में चार चांद लगा दिए थे। अब लगता है कि फिल्म का तीसरा पार्ट जल्द ही दर्शकों को देखने मिलेगा।

जल्द ही आ रही है मुन्ना भाई 3?

संजय दत्त और अरशद वारसी की फिल्म मुन्ना भाई 3 का फैंस को काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। साल 2006 में लगे रहो मुन्ना भाई फिल्म आई थी। इसके बाद से ही फैंस मुन्ना भाई और सर्किट की जोड़ी एक और बार देखने के लिए एक्साइटेड थे। अब लग रहा है कि फैंस की ये इच्छा जल्द ही पूरी होने वाली है। संजय दत्त और अरशद वारसी ने अपनी नई फिल्म का पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में संजय दत्त और अरशद वारसी जेल में खड़े दिखाई दे रहे हैं। दोनों ने कैदियों के कपड़े पहन रखे हैं और दोनों परेशान नजर आ रहे हैं।


View this post on Instagram

A post shared by Sanjay Dutt (@duttsanjay)

संजय दत्त का खास कैप्शन

इस पोस्टर को शेयर करते हुए संजय दत्त ने कैप्शन में लिखा 'हमारा इंतजार आप सभी से कहीं ज्यादा था। मैं अपने भाई अरशद वारसी के साथ एक बार फिर बढ़िया फिल्म लेकर आ रहा हूं। आप सभी को ये फिल्म दिखाने का इंतजार मैं नहीं कर सकता। जुड़े रहिए।' संजय दत्त ने इस फिल्म के नाम का ऐलान नहीं किया है। उन्होंने बताया कि उनकी नई फिल्म का निर्देशन सिद्धांत सचदेव कर रहे हैं। इसका प्रोडक्शन संजय दत्त अपने बैनर तले करेंगे और ये फिल्म साल 2023 में ही रिलीज होगी। इस फिल्म का ऐलान होते ही फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं। यूजर्स ने ये कयास लगाने शुरू कर दिए हैं कि ये मुन्ना भाई 3 ही है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।