• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

The Crew Teaser: एक ही फिल्म में साथ नजर आएंगी तब्बू, करीना कपूर और कृति सेनन, रिलीज हुआ ‘द क्रू’ का टीजर

अब फिल्म की पहली झलक सामने आ गई है। शुक्रवार को करीना ने अपने फैंस को सरप्राइज दिया है। 'द क्रू' का टीजर आउट कर उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस कर ...और पढ़ें

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Fri, 02 Feb 2024 01:06:03 PM (IST)Updated Date: Fri, 02 Feb 2024 01:06:03 PM (IST)
The Crew Teaser: एक ही फिल्म में साथ नजर आएंगी तब्बू, करीना कपूर और कृति सेनन, रिलीज हुआ ‘द क्रू’ का टीजर
The Crew new release date

HighLights

  1. फिल्म में करीना कपूर खान, कृति सेनन और तब्बू अहम रोल में नजर आने वाली हैं।
  2. इससे पहले 'द क्रू' 22 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी।
  3. इस फिल्म का निर्देशन राजेश कृष्णन ने किया है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। The Crew Teaser: लंबे समय के बाद एक साथ कुछ बेहतरीन एक्ट्रेस एक ही फिल्म में नजर आने वाली हैं। रिया कपूर और एकता कपूर के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'द क्रू' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। हाल ही में 'द क्रू' फिल्म का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। लुक के साथ-साथ फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी गई है। इस फिल्म का निर्देशन राजेश कृष्णन ने किया है। कुछ समय पहले ही इस फिल्म का एलान किया गया था। फिल्म में करीना कपूर खान, कृति सेनन और तब्बू अहम रोल में नजर आने वाली हैं।

एक बार फिर धमाल मचाएगी करीना की टीम

इतना ही नहीं, फिल्म में दिलजीत दोसांझ भी लीड रोल में दिखाई देने वाले हैं। वहीं, अब फिल्म की पहली झलक सामने आ गई है। शुक्रवार को करीना ने अपने फैंस को सरप्राइज दिया है। 'द क्रू' का टीजर आउट कर उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है। इस टीजर को शेयर करने के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, कमर कस लें, अपना पाॅपकाॅर्न तैयार कर लें और परोसने के लिए तैयार हो जाएं। टीजर की शुरुआत में तब्बू, करीना कपूर और कृति सेनन के नाम दिखाई देते हैं।


View this post on Instagram

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)

इस दिन रिलीज होगी द क्रू

बैकग्राउंड में एक वॉइस आती है, जिसमें सुना जा सकता है कि लेडीज एंड जेंटलमैन, कैप्टन स्पीकिंग, हमारा क्रू आपका बहुत ख्याल रखेगा। लेकिन आपसे निवेदन है कि अपनी चोली टाइटली बांध लें। ताकि दिल बाहर न निकल जाए। इसके बाद कृति, करीना और तब्बू रेड कलर की फ्लाइट अटेंडेंट की ड्रेस में बैग लिए चलती हुई दिख रही हैं। इससे पहले 'द क्रू' 22 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब फिल्म 29 मार्च को रिलीज होगी। फिल्म में कपिल शर्मा की स्पेशल अपीयरेंस भी दिखाई देगी।