• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चुनावी रंग में रंगा बॉलीवुड, 2024 लोकसभा चुनाव से पहले रिलीज होंगी ये मूवीज और वेब सीरीज

चुनाव आयोग की तरफ से लोकसभा चुनाव की घोषणा होने से पहले ही राजनीतिक भावनाओं व विषयों से जुड़ी चार-पांच फिल्में रिलीज हो चुकी हैं।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Mon, 11 Mar 2024 12:38:30 PM (IST)Updated Date: Mon, 11 Mar 2024 12:49:06 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
चुनावी रंग में रंगा बॉलीवुड, 2024 लोकसभा चुनाव से पहले रिलीज होंगी ये मूवीज और वेब सीरीज
movies based on election

HighLights

  1. इस बार हिंदी सिनेमा की तैयारी कुछ ज्यादा ही खास नजर आ रही हैं।
  2. 2014 के चुनाव से पहले 'मद्रास कैफे' फिल्म रिलीज हुई थी।
  3. कई ऐसी फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जो मौजूदा राजनीतिक स्थिति पेश करती हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Movies Release Before 2024 Lok Sabha Election: कोई भी खास मौका हो या त्योहार हो हिंदी सिनेमा पर इसका असर जरूर दिखता है। ऐसा ही एक बार फिर हो रहा है। साल 2014 और साल 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी यह देखा गया था कि किस तरह से चुनावों से पहले राजनीतिक विषयों पर आधारित फिल्में रिलीज की गई थीं। लेकिन इस बार हिंदी सिनेमा की तैयारी कुछ ज्यादा ही खास नजर आ रही हैं। चुनाव आयोग की तरफ से लोकसभा चुनाव की घोषणा होने से पहले ही राजनीतिक भावनाओं व विषयों से जुड़ी चार-पांच फिल्में रिलीज हो चुकी हैं।

पहले भी चुनाव के दौरान रिलीज हुई ये फिल्में

2019 के चुनाव से पहले उरी - द सर्जिकल स्ट्राइक रिलीज हुई थी। यह फिल्म उरी हमले के बाद भारत द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित है। वहीं, 2014 के चुनाव से पहले 'मद्रास कैफे' फिल्म रिलीज हुई थी। इस फिल्म चुनावी रैली के दौरान राजीव गांधी की हत्या को दिखाया गया था। इसके बाद जब कांग्रेस सरकार के दौरान महंगाई बहुत बढ़ गई थी, तो 'पीपली लाइव' फिल्म रिलीज हुई थी। इसी फिल्म का एक गाना 'महंगाई डायन खाए जात है' जमकर फेमस हुआ था।


naidunia_image

राजनीतिक परिदृश्य को दिखाती यह फिल्में

ओटीटी और सिनेमाघरों में अगले दो महीनों में कई ऐसी फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जो मौजूदा राजनीतिक स्थिति और विमर्श को किसी न किसी तरीके से पर्दे पर पेश करती है। कुछ समय पहले ही पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की जीवन पर आधारित फिल्म 'मैं अटल हूं' रिलीज हुई है। बालाकोट हमले पर आधारित ‘फाइटर', जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 समाप्त करने के विषय पर बनी 'आर्टिकल - 370' जैसी फिल्में राजनीतिक परिदृश्य को दिखाती हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Pankaj Tripathi (@pankajtripathi)

स्वतंत्र वीर सावरकर

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 22 मार्च, 2024 को वीर सावरकर की जीवनी पर आधारित फिल्म 'स्वतंत्र वीर सावरकर' रिलीज होने वाली है। फिल्म में रणदीप हुड्डा लीड रोल में हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Randeep Hooda (@randeephooda)

गांधी जी की जीवनी

जानकारी यह भी फिल्म रही है कि गांधी जी की जीवन को भी एक बार फिर दर्शकों के सामने लाया जाएगा। प्रसिद्ध इतिहासकार रामचंद्र गुहा की किताब पर आधारित एक ओटीटी प्रोजेक्ट पर निर्देशक हंसल मेहता काम कर रहे हैं। कुछ हफ्तों में इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज किया जाएगा।

इमरजेंसी

कंगना रनोट की मोस्ट अवेटेड अपकमिंग फिल्म 'इमरजेंसी' भी जल्द ही रिलीज होने वाली है। फिल्म का कंगना रनोट ही डायरेक्ट कर रही हैं। यह फिल्म पूर्व पीएम व कांग्रेस नेता इंदिरा गांधी के जीवन के उस काल पर आधारित है, जब पूरे देश में आपातकाल लगाया गया था। आपातकाल की घोषणा आजाद भारत के इतिहास का एक अहम घटनाक्रम है, जिसके कई राजनीतिक परिणाम सामने आए थे। इस फिल्म को मार्च-अप्रैल में रिलीज किया जाना था, लेकिन अब इसे जून, 2024 में रिलीज किया जाएगा।

कंगना रनोट ने तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता की जीवनी पर आधारित फिल्म 'थलाइवी' में भी काम किया था। कंगना उन एक्ट्रेसेस में से हैं, जिन्हें बेबाक राजनीतिक बयानों के लिए जाना जाता है।

View this post on Instagram

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)

रजाकार- द साइलेंट जिनोसाइड ऑफ हैदराबाद

इस हफ्ते रजाकार - द साइलेंट जिनोसाइड ऑफ हैदराबाद रिलीज हो रही है। भारतीय फिल्म इतिहास में पहली बार हैदराबाद में निजाम के कार्यकाल में हिंदुओं की हत्या व बलात्कार के विषय को दिखाया जाएगा। हालांकि, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कई विशेषज्ञ फिल्म को प्रोपेगेंडा व इतिहास को गलत तरीके से पेश करने का आरोप मेकर्स पर लगा चुके हैं।

बस्तर द नक्सल स्टोरी

15 मार्च, 2024 को ही रिलीज होने वाली बस्तर द नक्सल स्टोरी भी इसी लिस्ट में शामिल है। इसमें छत्तीसगढ़ में नक्सल समस्या और इससे निपटने में राजनीतिक हस्तक्षेप को दिखाया गया है।

View this post on Instagram

A post shared by Adah Sharma (@adah_ki_adah)

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।