• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Tiger 3 Trailer Out: एक्शन और रोमांस के साथ टाइगर की धमाकेदार एंट्री, रिलीज हुआ मोस्ट अवेटेड ट्रेलर

Tiger 3 Trailer Out: टाइगर 3 दिवाली के खास मौके पर रिलीज होगी। टीजर रिलीज के वक्त से ही फैंस इस फिल्म के ट्रेलर का इंतजार कर रहे थे। आखिरकार फैंस का इ...और पढ़ें

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Mon, 16 Oct 2023 12:38:20 PM (IST)Updated Date: Mon, 16 Oct 2023 01:09:44 PM (IST)
Tiger 3 Trailer Out: एक्शन और रोमांस के साथ टाइगर की धमाकेदार एंट्री, रिलीज हुआ मोस्ट अवेटेड ट्रेलर
tiger 3 trailer released

HighLights

  1. फिल्म में सलमान राॅ एजेंट के रोल में दिखाई दे रहे हैं।
  2. टाइगर 3 दिवाली के खास मौके पर रिलीज होगी।
  3. नवरात्रि के मौके पर मेकर्स ने इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Tiger 3 Trailer: सलमान खान और कैटरीना कैफ की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'टाइगर 3' का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 5 साल के बाद एक बार फिर सलमान अपने एक्शन भरे अंदाज में लौट रहे हैं। वहीं, अब मेकर्स ने 'टाइगर 3' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। फिल्म में सलमान राॅ एजेंट अविनाश सिंह राठौर के किरदार में नजर आ रहे हैं। उनके साथ स्क्रीन पर जोया यानी कैटरीना भी दिखाई दे रही हैं। यशराज फिल्म के बैनर तले बनी इस फिल्म में सलमान टाइगर बनकर दुश्मनों से भिड़ते दिखाई दे रहे हैं। ट्रेलर से पहले इस फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था।

दुश्मनों का खात्मा करते दिखे सलमान

बता दें कि सलमान खान की टाइगर 3 दिवाली के खास मौके पर रिलीज होगी। टीजर रिलीज के वक्त से ही फैंस इस फिल्म के ट्रेलर का इंतजार कर रहे थे। आखिरकार फैंस का इंतजार खत्म हुआ। नवरात्रि के मौके पर मेकर्स ने इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया है। टाइगर 3 में फिर से सलमान खान का एक्शन अवतार दिखाई देने वाला है। सामने आया ट्रेलर 2 मिनट 51 सेकंड का है। स्पाई यूनिवर्स की यह फिल्म परफेक्ट एक्शन के साथ दिखाई दे रही है। ट्रेलर की शुरुआत में टाइगर बाईक पर सवार होकर दुश्मनों पर घातक वार करते नजर आ रहे हैं।


View this post on Instagram

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

जोया के किरदार में कैटरीना का बेहतरीन अंदाज

टाइगर से बदला लेने के लिए इमरान हाशमी उनके परिवार जोया और बेटे पर हमला करते हैं। अपने परिवार और देश दोनों के लिए सलमान खान जान पर खेलते हैं। ट्रेलर ने फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ा दी है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि सलमान इमरान हाशमी के चंगुल में फंस जाते हैं। यह फिल्म मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी है। फिल्म में कैटरीना कैफ भी जोया के किरदार में जबरदस्त एक्शन करते दिखाई दे रही हैं। एक्शन और रोमांस के साथ दर्शकों के लिए इस बार की दिवाली धमाकेदार होने वाली है।