
Upcoming Movies 2023: साल 2023 की शुरुआत में शाहरुख खान की बिग बजट फिल्म पठान रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा कलेक्शन किया था। फिल्म वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ से ज्यादा का आंकड़ा छू गई थी। हालांकि, कई फिल्में फ्लॉप भी हुई हैं। आज हम आपको आने वाली उन बिग बजट फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ सकती हैं। इन फिल्मों का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्में 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती हैं। आइए, जानते हैं कि ऐसी कौन-सी अपकमिंग फिल्में हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा सकती हैं।
बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म जवान को लेकर काफी चर्चा में हैं। फिल्म को लेकर बज बना हुआ है। जवान के लिए फैंस बेहद एक्साइटेड हैं। फिल्म में शाहरुख के अलावा विजय सेतुपति, नयनतारा भी लीड रोल में दिखाई देने वाले हैं। वहीं, दीपिका पादुकोण, सुनील ग्रोवर, सान्या मल्होत्रा, रिद्धि डोगरा, प्रियामणि जैसे शानदार सितारे भी फिल्म में होंगे। जवान फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी स्टारर फिल्म ओएमजी 2 भी 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। कुछ समय पहले ही इस फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। फिल्म में अक्षय कुमार, भगवान शिव के रूप में दिखाई देने वाले हैं। उनका लुक काफी आकर्षक और परफेक्ट लग रहा है। ये फिल्म कोर्ट रूम ड्रामा बेस्ड है। फिल्म में अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी के अलावा यामी गौतम भी अहम रोल में दिखाई देंगी।
आदिपुरुष के बाद अब प्रभास जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म सालार के साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। इस बिग बजट फिल्म की अमेरिका समेत 5 हजार से ज्यादा विदेशी लोकेशन्स पर स्क्रीनिंग की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रभास की ये फिल्म 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
जवान के बाद शाहरुख खान की एक और फिल्म डंकी रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है। डंकी फिल्म में शाहरुख खान लीड रोल में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म इसी साल दिसंबर तक रिलीज हो सकती है। शाहरुख की बैक टू बैक धमाकेदार फिल्मों को लेकर फैंस और भी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं।
सालार के बाद प्रभास फिल्म प्रोजेक्ट के में भी दिखाई देने वाले हैं। हाल ही में प्रोजेक्ट के को लेकर काफी चर्चाएं हुई थीं। इस फिल्म में प्रभास के साथ दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और कमल हासन जैसे शानदार सितारे लीड रोल में दिखाई देने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नाग अश्विन द्वारा निर्देशित यह फिल्म साइंस और फिक्शन का शानदार मेल दिखाने वाली है।