• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Upcoming Movies: अगस्त के महीने में बिल्कुल नहीं ले पाएंगे चैन, Stree 2 समेत रिलीज होंगी ये धमाकेदार फिल्में

अगर आप भी फिल्मों के शौकीन हैं, तो अगले महीने यानी कि अगस्त के महीने में अच्छी फिल्में देखने को मिलने वाली हैं। दर्शक इस महीने कुछ अलग और मनोरंजन से भ...और पढ़ें

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Wed, 31 Jul 2024 03:00:00 PM (IST)Updated Date: Wed, 31 Jul 2024 03:00:00 PM (IST)
Upcoming Movies: अगस्त के महीने में बिल्कुल नहीं ले पाएंगे चैन, Stree 2 समेत रिलीज होंगी ये धमाकेदार फिल्में
अगस्त में रिलीज होने वाली फिल्मों की लिस्ट।

HighLights

  1. कई सारे त्योहार अगस्त महीने में मनाए जाने वाले हैं।
  2. यह त्योहार अपने साथ कई छुट्टियां भी लेकर आ रहे हैं।
  3. मेकर्स भी अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्में रिलीज कर रहे हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Upcoming Movies: त्योहारों का सीजन आ चुका है। त्योहारों का सीजन आते ही फिल्म मेकर्स भी अपनी फिल्मों का पिटारा खोल लेते हैं। सिने प्रेमियों के लिए यह साल काफी धमाकेदार रहा है। इस साल के बचे हुए महीने में भी कई सारी ब्लॉकबस्टर फिल्में रिलीज होने वाली हैं।

अगस्त का महीना शुरू होने जा रहा है। रक्षाबंधन समेत कई सारे त्योहार इस महीने मनाए जाने वाले हैं। यह त्योहार अपने साथ छुट्टियां भी लेकर आते हैं और इन छुट्टियों में एंटरटेनमेंट की कोई कमी ना हो, इसके लिए मेकर्स भी अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्में रिलीज करते हैं।


आज हम आपके लिए अगस्त में रिलीज होने वाली शानदार फिल्मों की लिस्ट लेकर आए हैं। इस तरह आपका वीकेंड और आपका त्योहार काफी शानदार बीतने वाला है।

औरों में कहां दम था

अजय देवगन की फिल्म 'औरों में कहां दम था' एक म्यूजिकल रोमांटिक लव स्टोरी है। इसमें तब्बू और अजय की जोड़ी देखने को मिलने वाली है। वैसे तो फिल्म जुलाई में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब अगस्त में रिलीज की जा रही है। फिल्म का निर्देशन नीरज पांडे ने किया है। फिल्म का म्यूजिक काफी चर्चा में बना हुआ है। यह फिल्म 2 अगस्त को सिनेमाघर में रिलीज होगी।

naidunia_image

उलझ

2 अगस्त को ही अजय देवगन की फिल्म के साथ जाह्नवी कपूर की फिल्म 'उलझ' रिलीज होने वाली है। इन दोनों फिल्मों की टक्कर देखना काफी दिलचस्प होगा। इस फिल्म का निर्देशन सुधांशु सारिया ने किया है। यह फिल्म जंगली पिक्चर्स प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी है। इसी बैनर के तले राजी फिल्म बनी थी, जो कि सुपरहिट साबित हुई थी।

naidunia_image

घुसपैठिया

इन फिल्मों के साथ-साथ 'घुसपैठिया' मूवी भी रिलीज होने वाली है। फिल्म में उर्वशी रौतेला अहम रोल में नजर आने वाली हैं। हालांकि, यह मेगा बजट फिल्म नहीं है, लेकिन फिर भी इस फिल्म की काफी चर्चा हो रही है। 9 अगस्त को यह फिल्म रिलीज होने वाली है और इसी के साथ एक और फिल्म ‘आलिया बसु गायब है’ वो भी इस दिन रिलीज होगी।

naidunia_image

स्त्री 2

15 अगस्त के दिन श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की सबसे चर्चित फिल्म 'स्त्री 2' रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म का दर्शकों को पिछले काफी समय से इंतजार था। साल 2018 में इस फिल्म का पहला पार्ट ‘स्त्री’ आया था। इसके बाद से ही इसे लेकर काफी चर्चा हो रही थी फिल्म में चंदेरी के वासियों का मुकाबला सरकटे से होने वाला है। स्त्री 2 का मुकाबला ब्लॉकबस्टर फिल्मों के साथ देखने को मिलेगा।

naidunia_image

वेदा

इस बार 15 अगस्त का दिन सिर्फ एक ही फिल्म से नहीं कई फिल्मों से भरा होगा। स्त्री 2 के साथ-साथ जॉन अब्राहम की फिल्म 'वेदा' भी इसी दिन रिलीज होने वाली है। फिल्म को स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज करने का फैसला लिया गया है। इसी के साथ-साथ अक्षय कुमार की फिल्म 'खेल-खेल में' भी सिनेमाघरों में दस्तक देगी। ऐसे में कई सारी फिल्मों की टक्कर एक ही दिन देखने को मिलेगी।

naidunia_image

डबल स्मार्ट

15 अगस्त के दिन ही संजय दत्त की फिल्म 'डबल स्मार्ट' भी रिलीज होने वाली है। साथ ही चियान विक्रम की 'थंगालान' भी इसी दिन रिलीज होगी। सबसे ज्यादा फिल्में 15 अगस्त के दिन रिलीज होने जा रही हैं। ऐसे में अगस्त का पूरा महीना आप एंटरटेनमेंट के साथ गुजारेंगे।

naidunia_image