• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • गुजरात

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शादी से किया इनकार तो प्रेमी ने प्रेमिका पर फेंका एसिड

पुलिस ने प्रेमी और उसकी मां व भाभी को गिरफ्तार किया, लव जिहाद का मामला होने से हिन्दू संगठनों में आक्रोश।

By Edited By:
Publish Date: Fri, 18 May 2018 05:35:40 PM (IST)Updated Date: Fri, 18 May 2018 05:36:29 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
शादी से किया इनकार तो प्रेमी ने प्रेमिका पर फेंका एसिड

अहमदाबाद। सूरत से सटे वलसाढ़ जिले में शादी करने से मना करने पर प्रेमी ने अपने परिवार के साथ मिलकर प्रेमिका की जमकर पिटाई की और इसके बाद उस पर एसिड फेंक दिया। लड़की को गंभीर अवस्था में वलसाढ़ सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस बल पहुंचा और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने शुक्रवार अस्पताल में भर्ती 22 वर्षीय पीड़िता की शिकायत के बाद आरोपी प्रेमी अजमल अंसारी और उसकी मां व भाभी को गिरफ्तार कर लिया। उधर लव जिहाद का मामला होने के कारण हिन्दू संगठनों ने इसका विरोध किया है।


यह घटना वलसाढ़ के चणवई एकता फलिया क्षेत्र की है। पीड़िता ने शिकायत दर्ज करवाई कि वह दो साल पहले बारहवीं कक्षा में पढ़ाई करती थी। तब वह क्षेत्र में ही रहनेवाले अजमल नामक लड़के के संपर्क में आई थी। दोनों के बीच प्यार हो गया, लेकिन परिजनों की इज्जत के लिए उसने वर्ष 2017 में प्रेमी से संबंध तोड़ दिए।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि तब से अजमल उसे परेशान कर रहा है। वह बार-बार उसका पीछा कर उससे शादी करने के लिए दबाव डालता था। गत 16 मई के दिन दोपहर 12 बजे वह अपनी एक सहेली से मिलने के लिए गई थी तभी अजमल अपनी मां और भाभी के साथ यहां आया था। तीनों उसे देखते ही मारने लगे। इस दौरान अजमल की भाभी एसिड की बोतल लेकर आई और अजमल ने उस पर एसिड फेंका, लेकिन वह हट गई जिससे उसका चेहरा बच गया और कंधे से दाईं तरफ बुरी तरह से जल गया।

पुलिस ने बताया कि लड़की आरोपियों के चंगुल से छुटकर हाइवे पर आई। यहां कुछ लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल उसकी हालत स्थिर है। लड़की के बयान के बाद प्रेमी सहित तीन लोगों गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर इस घटना के बारे में हिन्दू संगठनों ने आक्रोश व्यक्त किया है। हिन्दू संगठनों ने लव जिहाद के बैनर के साथ रैली निकालकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।