
अहमदाबाद (ब्यूरो)। कांग्रेस अध्यक्ष के राजनीतिक सचिव अहमद पटेल ने भाजपा के प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा है कि उनके विकास के दावे खोखले हैं। राज्य का आम आदमी व आदिवासी समाज प्राथमिक सुविधाओं से भी महरूम है।
कांग्रेस की आदिवासी विकास यात्रा को दाहोद में संबोधित करते हुए अहमद पटेल ने कहा कि जब तक आम आदमी को उनके हक नहीं मिल जाते सारे काम अधूरे हैं। मोदी के 56 इंच का सीना वाले बयान पर पटेल ने कहा कि गांधीनगर व अक्षरधाम पर आतंकी हमला और अहमदाबाद में जब बम धमाके हुए तब ऐसा दावा करने वाले कहां गए थे।