• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • गुजरात

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अहमदाबाद में हिंदू बनाते हैं ताजिये, मुस्लिम बनाते हैं रावण

आगरा के किरावाली में रहने वाले 37 साल के शराफत अली फारुकी अपने पिता अशरफ अली की रावण का पुतला बनाने में मदद करते थे।

By Edited By:
Publish Date: Mon, 10 Oct 2016 12:06:30 PM (IST)Updated Date: Mon, 10 Oct 2016 12:13:05 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
अहमदाबाद में हिंदू बनाते हैं ताजिये, मुस्लिम बनाते हैं रावण

अहमदाबाद। देश में सांप्रदायिक खबरों के बीच में हिंदू-मुस्लिम एकता की खबरें दिल खुश कर जाती हैं। ऐसी ही एक खबर अहमदाबाद से है, जहां मुस्लिम रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले दहन के लिए बनाते हैं, वहीं हिंदू ताजियों का निर्माण करते हैं।

आगरा के किरावाली में रहने वाले 37 साल के शराफत अली फारुकी अपने पिता अशरफ अली की रावण का पुतला बनाने में मदद करते थे। वह रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के विशालकाय पुतले बनाने के लिए कई शहरों में जाया करते थे।


शराफत बताते हैं कि उन्हें रामलीला देखना भी बहुत भाता था और आज भी उन्हें रामायण की कहानी मुंहजुबानी याद है। मुस्लिम होने के बावजूद, शराफत दशहरे के दौरान पारंपरिक तौर पर जलाए जाने वाले पुतले बनाते हैं। यह उनका पुश्तैनी काम है, जो वह चार पीढ़ियों से करते चले आ रहे हैं।

..तो इसलिए अल्मोड़ा के मंदिर ने अनिवार्य कर दिया आधार कार्ड

वह नियमित तौर पर अहमदाबाद आते-जाते रहते हैं। पिछले एक दशक से रामोल इलाके में पुतले बनाने का उनका एक स्टूडियो है। इस साल वह 15 से ज्यादा रावण के पुतले बना रहे हैं। वह गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के अलावा उत्तर प्रदेश के कई शहरों में पुतले बनाने के लिए जा चुके हैं।

उनका कहना है कि रावण का नाश अच्छाई की जीत है। जिंदगी के बारे में सीख देने वाली सारी कहानियां मुझे अच्छी लगती हैं। जब मैंने पुतले बनाने का काम शुरू किया, तो यह कारोबार ही नहीं, मेरे लिए एक जिम्मेदारी भी थी। मैं चाहता था कि हिंदुओं के सबसे प्रमुख त्योहारों को सबसे बेहतर तरीके से मनाया जाए।

पान-मसाले के झगड़े में 19 साल के लड़के ने की दोस्त की हत्या

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।