भूत-प्रेत के बहाने पुजारी ने किया महिला से दुष्कर्म
राजकोट में सोमवार को प्राचीन जोडिया हनुमान मंदिर के मंहत पर महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। ...और पढ़ें
By Edited By:
Publish Date: Tue, 08 Dec 2015 11:43:28 AM (IST)Updated Date: Tue, 08 Dec 2015 06:04:19 PM (IST)

अहमदाबाद। राजकोट में सोमवार को प्राचीन जोडिया हनुमान मंदिर के मंहत पर महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। 70 वर्षीय महंत ने महिला के शरीर से भूत निकालने के बहाने उसे कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी महंत को गिरफ्तार कर लिया है।
30 वर्षीय महिला ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसकी तीन संतान है। पति मजदूरी कर घर का भरण-पोषण करता है। पिछले कई दिनों से उसका काम नहीं चल रहा था। इससे वह काफी परेशान रहती थी, तभी उसके पड़ोस में रहने वाली एक युवती ने उसे हनुमान मंदिर के महंत के पास जाने की सलाह दी। इसके बाद वह आरोपी महंत से मिलने पहुंची।
महंत मगनदास ने उसे बरगलाया कि उसके घर में भूत-प्रेत का साया है, जिसके कारण उसके पति का काम नहीं चल रहा है। घर में अनेकों प्रकार की समस्या पैदा हो रही है। इस भूत को रात के समय निकालना पड़ेगा। इसके लिए हवन सहित पूजा की सामाग्री लानी पड़ेगी।
मंहत ने भूत निकालने के लिए बहाने रात को उसे तथा उसके पति को बुलाया। इसके बाद उसे अलग कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, महंत ने खुद पर लगे सभी आरोपों को झूठा बताया है। हालांकि, चिकित्सीय परीक्षण में महिला से दुष्कर्म होने पुष्टि हुई है। पुलिस ने फिलहाल महंत को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।