• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • गुजरात

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूनिवर्सिटी छात्रा से रेप का आरोपी BJP नेता गिरफ्तार

गिरफ्तारी के बाद जयेश को वड़ोदरा के अस्पताल में मेडिकल चेकअप के लिए ले जाया गया जिसके बाद उनसे पूछताछ की जाएगी।

By Edited By:
Publish Date: Wed, 22 Jun 2016 12:02:08 PM (IST)Updated Date: Wed, 22 Jun 2016 03:06:17 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
यूनिवर्सिटी छात्रा से रेप का आरोपी BJP नेता गिरफ्तार

वड़ोदरा। पारुल यूनिवर्सिटी की छात्रा के साथ रेप करने के आरोपी निलंबित भाजपा नेता जयेश पटेल को वडो़दरा पुलिस ने मंगलवार उस वक्त गिरफ्तार कर लिया जब वो अपनी गाड़ी से राजस्थान से गुजरात वापस आ रहे थे।

पुलिस के मुताबिक पुलिस को जानकारी मिली थी कि जयेश वड़ोदरा लौट रहे हैं जिसके बाद से पुलिस ने चैक पोस्ट बनाकर दबिश डाल दी थी। गिरफ्तारी के बाद जयेश को वड़ोदरा के अस्पताल में मेडिकल चेकअप के लिए ले जाया गया जिसके बाद उनसे पूछताछ की जाएगी।

इससे पहले जयेश पर शनिवार को यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाली छात्रा के साथ बलात्कार करने का आरोप लगा था जिसके बाद से वो फरार चल रहे थे।

इससे पहले इस हाईप्रोफाइल केस में पुलिस पर भी इस मामले में कार्यवाही धीरे करने का आरोप लगा था लेकिन पुलिस वड़ोदरा रेंज के आईजी जीएस मलिक ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा था कि पुलिस मामले की तह तक जाएगी।


आपको बता दें कि इस मामले में एक वीडियो भी जारी हुआ है जिसमें जयेश सामाजिक कार्यकर्ताओं और पीड़ित छात्रा के परिवार से पुलिस में मामले की शिकायत ना करने के लिए गिड़गिड़ा रहे हैं। पुलिस इस वीडियो की भी जांच कर रही है।

इस मामले में गिरफ्तार हॉस्टल की अधिशिक्षक भावना चौहान ने पूछताछ में कबूल किया है कि जयेश के दवाब में अपना मुंह बंद रखती थी। पुलिस के मुताबिक भावना ने कबूल किया है कि जयेश कॉलेज की हर सुंदर दिखने वाली लड़कियों को इशारे किया करता था।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।