• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • लाइफस्टाइल

125 सब्जियों, फलों और मेवों का अनोखा संगम, 15 दिन की मेहनत से तैयार किया खास अन्नकूट

परिवार ने इस बार सात-दस नहीं, बल्कि 125 तरह की सामग्रियों को मिलाकर खास अन्नकूट तैयार किया। इसमें देसी-विदेशी सब्जियों के साथ फल और मेवे भी शामिल किए गए। परिवार ने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ इस खास अन्नकूट का आनंद लिया।

By Daksha VaidkarEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Tue, 10 Nov 2026 11:32:33 AM (IST)Updated Date: Tue, 10 Nov 2026 11:41:41 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
125 सब्जियों, फलों और मेवों का अनोखा संगम, 15 दिन की मेहनत से तैयार किया खास अन्नकूट
अनूठा अन्‍नकूट तैयार किया गया।

HighLights

  1. हिंगोरानी परिवार की पहल।
  2. बनाया खास सिंधी अन्नकूट।
  3. पर्व परंपरा भी और स्वाद भी।

दक्षा वैदकर, भोपाल। अविभाजित भारत के सिंध प्रांत की जलवायु गर्म थी। वहां हरी सब्जियां कम मिलती थीं, लेकिन दीपावली के आसपास का समय ऐसा होता था, जब काफी संख्या में हरी सब्जियां उपलब्ध हो जाया करती थीं। पोषण और स्वाद की दृष्टि से दीपावली पर सात सब्जियों को मिलाकर बनाने का चलन सिंधी समाज में काफी पुराना है। सिंधी परिवारों में दीपावली के दिन अन्नकूट बनाने की परंपरा है।

इसमें कम से कम सात सब्जियां जरूर शामिल की जाती हैं। हालांकि, चाहें तो इनकी संख्या बढ़ाई भी जा सकती है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाने का अनोखा प्रयास किया है राजधानी के आम्रपाली एनक्लेव, चूनाभट्टी में रहने वाले हिंगोरानी परिवार ने।


परिवार ने इस बार सात-दस नहीं, बल्कि 125 तरह की सामग्रियों को मिलाकर खास अन्नकूट तैयार किया। इसमें देसी-विदेशी सब्जियों के साथ फल और मेवे भी शामिल किए गए। परिवार ने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ इस खास अन्नकूट का आनंद लिया।

पुरानी परंपरा को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने की कोशिश

परिवार के मुखिया हरीश कुमार हिंगोरानी (सेवानिवृत्त अभियंता) ने बताया कि पुरानी परंपराओं को जीवित रखने और अगली पीढ़ी तक पहुंचाने की यह हमारे परिवार की कोशिश है। यह अन्नकूट मेरी पत्नी सुशीला हिंगोरानी ने तैयार किया है। इसमें मैंने और बेटे-बहू दीपक और अंजू हिंगोरानी ने भी मदद की। हमने सब्जियां जुटाने से लेकर उन्हें काटने तक में सहयोग किया। इस तरह करीब 750 ग्राम अन्नकूट तैयार हुआ।

वे बताते हैं कि इस खास अन्नकूट में सवा सौ देसी-विदेशी सब्जियों, फलों और मेवों का इस्तेमाल किया गया है। इसका स्वाद मीठा, खट्टा, तीखा और चटपटा है। इस प्रयोग की प्रेरणा उन्हें अपनी मां कला देवी और दादी मणि देवी से मिली, जो दीपावली पर कई तरह की सब्जियां मिलाकर अन्नकूट बनाया करती थीं।

हरीश कहते हैं कि आज की युवा पीढ़ी बाहरी खानपान की ओर अधिक आकर्षित हो रही है। ऐसे में यह प्रयास एक संदेश भी है कि घर में बना पौष्टिक भोजन स्वस्थ जीवन का आधार है। कभी-कभार रेस्टोरेंट जाना या बाहर से खाना मंगवाना ठीक है, लेकिन अपनी पुरानी परंपराओं को याद रखते हुए ऐसे प्रयोगों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना चाहिए।

दिल्ली से मंगवाई विदेशी सब्जी एस्पेरेगस

हरीश बताते हैं कि अन्नकूट के लिए कुछ सब्जियां तो आसानी से मिल गईं, लेकिन कुछ की तलाश में काफी मेहनत करनी पड़ी। परिवार करीब 15 दिन से इसकी तैयारी में जुटा था। कुछ ऐसी सब्जियां भी थीं, जो भोपाल में आसानी से उपलब्ध नहीं थीं। इन्हें दूसरे शहरों से मंगवाना पड़ा।

वे बताते हैं कि दिल्ली से भी एक खास सब्जी मंगवाई गई, जिसका नाम एस्पेरेगस है। यह विदेशी सब्जी है, जिसका इस्तेमाल इटालियन सूप आदि बनाने में किया जाता है। इसे आनलाइन एप्प के माध्यम से मंगवाया गया। वहीं, कच्ची कैरी का मौसम नहीं होने के बावजूद इसे अन्नकूट में शामिल करना था। इसके लिए सब्जी विक्रेता को कई दिन पहले ही बता दिया गया था। उसने भी काफी तलाश के बाद कच्ची कैरी उपलब्ध कराई।

इन सामग्रियों से बना खास अन्नकूट

गाजर, मटर, बरबटी, सेम, ग्वार, बीन्स, अरबी, बैंगन, हरी मिर्च, कुंदरू, करेला, परवल, शकरकंद, भिंडी, कद्दू, सूरन, मूली, टमाटर, बिहू, फूलगोभी, शलजम, ताजी हल्दी, आंवला, मितेरो, टिंडा, नींबू, अचार, गिलकी, तोरई, आलू, लहसुन, अदरक, सरसों, बथुआ, लाल शकरकंद, मूली के पत्ते, शलजम के पत्ते, सोआ, मेथी, सावां बासर, पालक, जामफल (अमरूद), मूंगफली, सिंघाड़े, लोडू, दाल, लाल मिर्च, ब्रोकोली, पुदीना, तुलसी, अजवाइन के पत्ते, सहजन के पत्ते, सहजन के फूल, सहजन, ताजे तेजपत्ते, कड़ी पत्ता, काजू, किशमिश, अनारदाना, सेब, प्याज, लौकी, पाली, पनीर, गांठगोभी, बेबी कॉर्न, मक्का, मशरूम, पपीता, हरा प्याज, दही, चुकंदर, एवोकाडो, अखरोट, बादाम, कप्पा (केरल की मलयाली सब्जी), रतालू, कुम, पतला धनिया, नारियल, ककोड़े और अमारी या अंबाड़ी (खट्टी भाजी) आदि।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।