डिजिटल डेस्क, नईदुनिया। क्या आप सुबह उठते ही अपनी थाली में ऐसी चीजें भर लेते हैं जो स्वाद में तो जबरदस्त होती हैं लेकिन आपकी सेहत का दीमक बन रही होती हैं। मशहूर गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ सेठी (Harvard Medical School) ने उन तीन चीजों का खुलासा किया है जिन्हें खुद डॉक्टर नाश्ते में हाथ तक नहीं लगाते। जानिए कौन-सी हैं ये चीजें और क्यों आपको भी इनसे दूरी बनानी चाहिए।
ब्रेकफास्ट में सॉसेज, बेकन, सलामी जैसी चीजें आम हो गई हैं, खासकर शहरी लाइफस्टाइल में। लेकिन ये सभी प्रोसेस्ड मीट्स होते हैं जिन्हें बनाने में प्रिजर्वेटिव्स, नाइट्रेट्स और अन्य केमिकल्स का इस्तेमाल होता है। रिसर्च के मुताबिक, इनका नियमित सेवन करने से दिल की बीमारियां, हाई ब्लड प्रेशर और कोलोरेक्टल कैंसर का खतरा बढ़ जाता है।
हेल्दी डाइट: उबले अंडे, पनीर भुर्जी, मूंग दाल चीला।
बाजार में मिलने वाले कई कॉर्न फ्लेक्स, चॉकलेट ग्रेनोला या मिक्स्ड फ्रूट सीरियल्स को हेल्दी बताया जाता है, लेकिन इनमें ज्यादा मात्रा में चीनी और रिफाइंड कार्ब्स होते हैं। ये आपके शरीर को तुरंत एनर्जी तो देते हैं लेकिन फिर ब्लड शुगर में गिरावट लाकर थकान और चिड़चिड़ापन बढ़ाते हैं।
हेल्दी डाइट: ओट्स, मिक्स वेज दलिया, अंकुरित अनाज।
भारतीय नाश्ते की शान मानी जाने वाली कचौड़ी, समोसे, पूड़ी और जलेबी स्वादिष्ट जरूर हैं, लेकिन ये डीप फ्राइड फूड्स शरीर में ट्रांस फैट, कैलोरी और कोलेस्ट्रॉल बढ़ाते हैं। लगातार सेवन से मोटापा, ब्लड प्रेशर और हृदय रोग का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।
हेल्दी डाइट: इडली, अप्पम, उबले चने या कम तेल वाला पोहा।