Cloud Kitchen: खास दिन के हिसाब से खास केक, तस्वीर से लेकर डे स्पेशल थीम के आधार पर हो रहे तैयार
अपनी पसंद का केक कस्टमाइज करवाया जा सकता है और ऑर्डर तैयार होने पर उसे सीधे प्राप्त किया जा सकता है। इस व्यवस्था से उन लोगों को सुविधा मिलती है, जो बाजार में घूमकर केक तलाशने के बजाय अपनी पसंद का डिजाइन बनवाना चाहते हैं।
Publish Date: Sat, 14 Nov 2026 12:13:08 PM (IST)Updated Date: Sat, 14 Nov 2026 12:20:16 PM (IST)
क्लाउट किचन में केक मेकिंग।HighLights
- बेकरी में फ्रेश एगलेस केक तैयार किए जाते हैं।
- ऐसे केक जिनमें अंडे का इस्तेमाल नहीं किया जाता।
- स्वाद और बनावट के साथ सजावट का तालमेल है।
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। जन्मदिन हो, शादी की सालगिरह या किसी अपने के लिए खास सरप्राइज देने का मौका, केक अब केवल मिठास का हिस्सा नहीं रह गया है। यह भावनाओं को जाहिर करने और यादगार पलों को खास बनाने का जरिया भी बन गया है।
ऐसे में अगर मन में किसी खास डिजाइन का केक बनवाने की इच्छा हो और उसकी तस्वीर या कल्पना आपके पास हो तो उसे हकीकत में बदलने का दावा करती है। ग्राहकों की पसंद, कल्पना और थीम के मुताबिक केक तैयार किए जाते हैं।
कल्पना को मिलता है केक का आकार
- सबसे खास बात है इसका कस्टमाइज्ड केक। ग्राहक किसी केक की तस्वीर दिखाएं।
- कोई थीम बताएं या फिर अपने मन की कल्पना साझा करें, उसी के अनुरूप केक तैयार करने की कोशिश की जाती है।
- बच्चों के जन्मदिन के लिए कार्टून कैरेक्टर, सुपरहीरो, खिलौनों और रंग-बिरंगी थीम वाले केक हों या बड़ों के लिए सादगी भरे आकर्षक डिजाइन, यहां हर ऑर्डर को अलग अंदाज देने पर ध्यान दिया जाता है।
- केक की ऊपरी सजावट से लेकर उसके रंग और आकार तक ग्राहक की पसंद के अनुसार तय किए जा सकते हैं।
- इस तरह केक केवल खाने की चीज नहीं, बल्कि किसी खास अवसर की यादगार प्रस्तुति बन जाता है।
ताजगी और स्वाद का मेल
- बेकरी में फ्रेश एगलेस केक तैयार किए जाते हैं। यानी ऐसे केक जिनमें अंडे का इस्तेमाल नहीं किया जाता।
- इनकी खासियत स्वाद और बनावट के साथ आकर्षक सजावट का तालमेल है। केक तैयार करते समय उसकी थीम के साथ स्वाद का ध्यान रखना भी जरूरी होता है।
- चॉकलेट पसंद करने वालों के लिए चॉकलेट आधारित केक और हल्के स्वाद की चाह रखने वालों के लिए दूसरे विकल्प चुने जा सकते हैं।
- खास मौकों के लिए ऑर्डर मिलने पर ग्राहक अपनी पसंद और जरूरत के मुताबिक केक का आकार और डिजाइन तय कर सकते हैं।
क्लाउड किचन से घर तक पहुंच
वर्ष 2019 में शुरू हुआ कारोबार क्लाउड किचन के रूप में संचालित होता है। इसकी वजह से ग्राहक घर बैठे आनलाइन फूड डिलीवरी एप के माध्यम से बेकरी को खोजकर ऑर्डर दे सकते हैं। वहीं, बलवंत नगर पहुंचकर भी अपनी पसंद का केक कस्टमाइज करवाया जा सकता है और ऑर्डर तैयार होने पर उसे सीधे प्राप्त किया जा सकता है। इस व्यवस्था से उन लोगों को सुविधा मिलती है, जो बाजार में घूमकर केक तलाशने के बजाय अपनी पसंद का डिजाइन बनवाना चाहते हैं।
हर खास मौके के लिए खास केक
आजकल थीम आधारित आयोजनों में केक भी सजावट का महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है। किसी बच्चे की पसंद का कार्टून, किसी की हॉबी, पेशे से जुड़ी पहचान या फिर शादी की सालगिरह की कोई खास याद, इन सबको केक के डिजाइन में उतारा जा सकता है। बेकोलाजी बेकरी की यही कोशिश है कि ग्राहक जिस कल्पना के साथ ऑर्डर दे, उसे केक के रूप में एक खूबसूरत अनुभव मिले। रीना गुप्ता का मानना है कि हर केक के पीछे एक अवसर और भावना जुड़ी होती है। इसलिए उनकी कोशिश रहती है कि स्वाद के साथ उसकी प्रस्तुति भी ग्राहक के लिए यादगार बने।